Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rahul Gandhi's statement boils over in Sikh community

Jhansi News: राहुल गांधी के बयान से सिख समाज में उबाल

Sat, 21 Sep 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's statement boils over in Sikh community
फोटो----
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राहुल गांधी के बयान से सिख समाज में उबाल है। शुक्रवार को झांसी में सिख समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी मांगने की मांग की।

झोकनबाग गुरुद्वारे पर जमा हुए सिख समाज के लोगों ने परमजीत सिंह मन्नी के नेतृत्व में इलाइट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। सभी हाथों में काला कपड़ा बांधे हुए थे और राहुल गांधी होश में आओ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान परमजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही सिख समाज की विरोधी रही है। सिख समाज सन 84 के दंगे भूला नहीं है। अब राहुल गांधी विदेश में जाकर बयान दे रहे हैं कि भारत में सिख समाज सुरक्षित नहीं है। राहुल गांधी को इस पर शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी और कांग्रेस को सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर अमनदीप सिंह भाटिया, दिलबाग सिंह भुसारी, गगनदीप सिंह, सतनाम सिंह, गुरविंदर सिंह सबरवाल, सरबजीत सिंह कोहली, कृष्णपाल सिंह, रत्नाकर सिंह बबुआ, प्रतिपाल सिंह बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed