फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ragging case three junior docter suspended

रैगिंग प्रकरण: 15 दिन के लिए तीन जूनियर डॉक्टर निलंबित

Fri, 09 Apr 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
ragging case three junior docter suspended
doctor.jpg - फोटो : doctor.jpg
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में रैगिंग प्रकरण में आरोप साबित होने पर तीन जूनियर डॉक्टरों को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा एंटी रैगिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर तीनों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से डिप्लोमा इन ऑब्स गायनी कर रही जूनियर डॉक्टर ने तीन दिन पहले एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि तीन सीनियर्स (जेआर-3) ने उसके साथ रैगिंग की। बेवजह परेशान कर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। साथ ही, मारपीट भी की गई। जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसके बाद संबंधित छात्राओं के बयान दर्ज किए गए। साथी छात्राओं ने पीड़िता के साथ सीनियर्स द्वारा रैगिंग करने की पुष्टि की। मंगलवार को एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी है, जिसमें पीड़ित छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। साथ ही कमेटी ने आरोपी जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश की है। अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीनों डॉक्टरों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। साथ ही 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही काउंसिलिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डिप्लोमा इन ऑब्स गायनी की छात्रा ने अंतिम वर्ष की तीन जूनियर डॉक्टरों पर रैगिंग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। कमेटी की जांच में आरोप सही पाए गए हैं। तीनों जूनियर डॉक्टरों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रत्येक पर 25 हजार जुर्माना भी लगाया है। - डॉ. एनएस सेंगर, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed