फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   python snake found during the cleaning of the well

कुएं की सफाई के दौरान मिले अजगर सांप

Sun, 31 Jul 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
python snake found during the cleaning of the well
झांसी। महानगर के लक्ष्मीताल स्थित प्राचीन कुएं की सफाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों को कई अजगर दिखाई दिए। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक अजगर को निकालकर जंगलों में छोड़ा दिया। हालांकि कई अजगर अभी कुएं में मौजूद हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर निगम द्वारा लक्ष्मी तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत लक्ष्मी तालाब स्थित कुएं की सफाई का कार्य किया जा रहा था। सफाई के दौरान कर्मचारियों को कुएं के भीतर स्थित गोख में कुछ अजगर सांप दिखाई दिए। जिसको देखकर कर्मचारी कुएं के ऊपर आ गए। सूचना वन विभाग के अफसरों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक अजगर को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया। बाकी को निकालने के लिए कुएं को खाली कराया जा रहा है। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed