फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pwd and police department are defaulter

पीडब्ल्यू पर 90 और पुलिस पर 34 लाख बकाया

Mon, 09 Nov 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
pwd and police department are defaulter
पीडब्लयूडी पर 90 और पुलिस पर 34 लाख का बिजली बिल बकाया
विज्ञापन

झांसी। विद्युत विभाग का सरकारी विभागों पर लाखों रुपये का बिल का भुगतान बकाया है। जिले के कई सरकारी विभाग बिल जमा करने में देरी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पीडब्लयूडी पर 90 लाख रुपये का बिल बाकी है। जबकि पुलिस पर 34 लाख बकाया है। इन सभी पर विद्युत विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभागीय अफसरों के मुताबिक जल्द भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विद्युत विभाग बकाया राजस्व की वसूली को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। लेकिन जिले के कई सरकारी विभागों पर लाखों का बिल बकाया है। इनकी बकायेदारी के चलते बिजली विभाग का वसूली प्रतिशत कम रहता है। इससे विभाग लगातार घाटे में चल रहा है। जिले मेें सबसे अधिक पीडब्लयूडी विभाग पर 90 लाख रुपये बकाया है। पुलिस विभाग पर 34 लाख 81 हजार, प्राथमिक शिक्षा पर 15 लाख 10 हजार, सिंचाई विभाग पर 11 लाख 91 हजार रुपये बकाया है। वहीं, सबसे कम इनकम टैक्स का 57 हजार रुपये बकाया चल रहा है। बकाया वसूली को लेकर विभाग ने मशक्कत भी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग से पत्राचार भी किया जा चुका है। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी वार्ता की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
बकायेदारी को लेकर सभी विभागों को पत्र भेज धनराशि जमा कराने के लिए कहा गया है। संबंधित विभागोें के अधिकारियों से वार्ता भी की गई है। यदि जल्द बकाया जमा नहीं हुआ तो विभाग उनके कनेक्शन काट देगा। डी यादवेंदु, अधिशासी अभियंता-प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed