फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest against goverment policies

मंडल प्रशासन की नीतियों का किया विरोध

Thu, 01 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 01 Oct 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
protest against goverment policies
झांसी। आल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन की सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोको रनिंग कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कोपरकर व राष्ट्रीय महासचिव एम एन प्रसाद ने रनिंग कर्मचारियों को सही ड्यूटी करने व रेल यात्रियों के जान माल की सुरक्षा के गुण बताए। उन्होंने कहा कि रनिंग कर्मचारियों पर लगातार काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। रेल प्रशासन अगर उनकी समस्याओं की अनदेखी करता है तो वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेेंगे। जोनल अध्यक्ष आर के दुबे ने कहा कि अगर रनिंग कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वह लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। । मंडल सचिव हुकुम चंद्र ने कहा कि रनिंग की जो बात करेगा, वही रेल पर राज करेगा।



 जे पी एस भॉवरा ने कहा कि खतरे का सिगनल पार होने पर अगर जानमाल का नुकसान नहीं हुआ हो तो तो कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाना चाहिए। रेलवे सुरक्षा बल के नेता मोहम्मद सगीर अहमद ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आर सी वर्मा, पी के कनोजिया, एन के भदौरिया, दिनेश कुमार, मयंक पटवर्धन, शरद गुप्ता समेत दो सौ से अधिक रेल संचालन से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडल प्रशासन की नीतियों का किया विरोध
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ईएमएस फर्स्ट शाखा की कारखाना गेट पर आयोजित द्वार सभा में कर्मचारी नेताओं ने मंडल प्रशासन के अफसरों की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कर्मचारियों को वाई श्रेणी में बीस प्रतिशत का लाभ देने, एमएसीपी व पदोन्नति का लाभ समय से देने आदि मांगों पर विचार व्यक्त किए। सभा में मंडल सचिव आर एन यादव, खुदाबख्श, महेश चंद्र निगम, अशोक शर्मा, आर एन उपाध्याय, रमेश चंद्र मीना, बलराम हुडैंत, संदीप सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता महेंद्र पाल सिंह व संचालन अजय प्रकाश शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed