फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Proposal sought for driving institute in Ambavai

Jhansi News: अंबावाय में ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का मांगा प्रस्ताव

Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Proposal sought for driving institute in Ambavai

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आरटीओ की टीम सप्ताह में एक दिन सघन अभियान चलाए। अंबावाय में 16 एकड़ जमीन पर आईडीटीआर (इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग ऐंड रिसर्च) के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजें। राजस्व वसूली में तेजी लेकर आएं, इसमें किसी भी तरह की ढिलाई अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। यह निर्देश शनिवार को सर्किट हाउस में समीक्षा करते हुए प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने दिए।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि मुख्यमंत्री के निदेशानुसार सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। आरटीओ विभाग को ब्रीथ एनालाइजर मुहैया करवा दिया है, इसलिए सप्ताह में एक दिन नशे में वाहन चलाने वालों की सघन चेकिंग करें। यदि कोई नशे में वाहन चलाते मिले, तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समीक्षा बैठक में झांसी संभाग की लक्ष्य के सापेक्ष 88 फीसदी वसूली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए। अधिकारियों को हिदायत देते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। अवैध तरीके से चल रहे ई-रिक्शा और अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा अंबावाय में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के पास आरटीओ की 16 एकड़ जमीन पर आईडीटीआर बनाने का जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजा जाए ताकि उसके निर्माण की दिशा में तेजी से काम शुरू हो सके। समीक्षा बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद, आरटीओ प्रशासन एके त्रिवेदी, एआरटीओ प्रशासन डॉ. सुजीत कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन हेमचंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed