फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Proclaimed 'Bharat Mata Ki Jai' by holding the tricolor in hand

हाथों में तिरंगा थामकर किया ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष

Tue, 17 Aug 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Proclaimed 'Bharat Mata Ki Jai' by holding the tricolor in hand
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को महानगर में तिरंगा यात्राओं की धूम रही। मोटरसाइकिलों पर सवार युवाओं की टोलियां में हाथों में तिरंगा थामकर भारत मां की जय के उद्घोष गुंजायमान करती नजर आईं।
विज्ञापन

रुद्र महासेना ने अध्यक्ष पंकज दत्त तिवारी की अगुवाई में किले से तिरंगा यात्रा निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रानी लक्ष्मीबाई पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर राजा रायकवार, राहुल रायकवार, सुमित साहू, पवन कुशवाहा, विशाल रायकवार, गगन मिश्रा, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष संदीप सरावगी के नेतृत्व में बिसाती बाजार से बीकेडी तक धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर फिरोज खान, लखन गौतम, राजू सेन, राकेश अहिरवार, विशाल, विकास पिपरैया, इंदर गौतम, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में महानगर में तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अविनाश भार्गव के नेतृत्व में किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली।
युवा बुंदेलखंड संगठन लक्ष्मी गेट बाहर से तिरंगा यात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक रमेश, जिला प्रचारक अनुराग व संगठन के संरक्षक संजीव श्रृंगीऋषि ने किया। यात्रा में पं. सत्यम महाराज, मयंक श्रीवास्तव, गौरव सनोरिया, गौरव चौधरी, राजा सेन, शशांक श्रीवात्व आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed