फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Process of transfer of roadways depot building started

Jhansi News: रोडवेज डिपो भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू

Thu, 14 Nov 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Process of transfer of roadways depot building started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नवनिर्मित रोडवेज डिपो भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को कार्यदायी संस्था व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
शहर के समीप रोड़ा में रोडवेज भवन बनकर तैयार है। मुख्य सचिव द्वारा गठित जिला स्तरीय टीम ने भवन की टेक्निकल जांच की थी। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी ने बीते माह शासन को भेज दी थी। मंगलवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदास और कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता तनवीर आलम ने निरीक्षण किया। भवन परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि दो दिन में डिपो में कांच लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---

दूर होगा यातायात संकट : रोडवेज डिपो के नवनिर्मित भवन की सुपुर्दगी की प्रक्रिया शुरू होने से जल्द रोडवेज बसों के संचालन की आस जाग गई है। बसों के संचालन से यातायात संकट दूर हो जाएगा। लोगों को ग्रामीण क्षेत्र से मुख्यालय तक व झांसी समेत अन्य महानगरों के लिए बसें मिलेंगी। बच्चे भी विद्यालयों में पढ़ाई के लिए आवागमन कर सकेंगे। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के भवन के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साफ-सफाई व कांच लगाए जाने हैं, जो जल्द ही पूरे किए जाएंगे।-तनवीर आलम, सहायक अभियंता, पैक्सपेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article