फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Problems do not leave you even in the last journey of life

Jhansi News: जीवन के आखिरी सफर में भी समस्या नहीं छोड़ती है साथ

Wed, 04 Jun 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Problems do not leave you even in the last journey of life
मोंठ। नगर पंचायत मोंठ से सटी ग्राम पंचायत बम्हरौली में लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। नालियां जाम होने की वजह से उनका गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। गांव में शमशान घाट भी नहीं है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मोंठ तक आना पड़ता है। संपर्क मार्ग कच्चा है। आंगनबाड़ी भवन का निर्माण भी यहां नहीं हो पाया है। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बम्हरौली मोंठ का हृदय मानी जाती है। मोंठ का न्यायालय, तहसील भवन, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, जल संस्थान, फायर स्टेशन, टेलीफोन एक्सचेंज, गल्ला मंडी, बैंक आदि इसी ग्राम पंचायत में स्थित हैं। इसके बावजूद यहां के लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी होने के बाद भी इस ग्राम पंचायत में महज एक सफाई कर्मचारी तैनात है, जिससे यहां की सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। प्रमुख संपर्क मार्ग कच्चा है और इस पर बनी पुलिया बीते कई सालों से टूटी हुई है। पानी की निकासी न होने की वजह से यहां कीचड़ जमा रहता है। सामुदायिक बरात घर भी यहां अब तक नहीं बन पाया है। शमशान घाट न होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए मोंठ तक जाना पड़ जाता है। बारिश के दिनों में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ जाती है। गांव के कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाॅल नहीं है। गांव में पांच आंगनबाड़ी कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन आंगनबाड़ी भवन नहीं है, जिससे केंद्रों का संचालन स्कूल और पंचायत भवन में किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके बावजूद यहां की समस्याएं कम नहीं हुईं हैं।
विज्ञापन

0000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम - बम्हरौली
ग्राम पंचायत में शामिल गांव व मोहल्ले - पुरानी बम्हरौली, नई बम्हरौली, अफ़ो का नाला मोहल्ले, आजाद नगर, नई बस्ती, एसडीएम कॉलोनी, स्टेट बैंक ब्लॉक, कॉलेज मोहल्ला आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की आबादी - 13500
मतदाताओं की संख्या - 6000
0000
समस्याएं...
- गांव में मुक्तिधाम न होने की वजह से लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मोंठ तक जाना पड़ जाता है।
- कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाॅल नहीं है।
- आंगनबाड़ी भवन का निर्माण भी नहीं किया गया है।
- पुरानी बम्हरौली से हाईवे तक का संपर्क मार्ग कच्चा है।
- नालियां जाम होने की वजह से गंदा पानी जमा हुआ है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है।
- सामुदायिक बरात घर न होने की वजह से लोगों को निजी विवाह घरों का सहारा लेना पड़ जाता है।
0000
बीते चार की उपलब्धियां...
- गांव में हाईटेक सचिवालय बनाया गया।

- पंचायत भवन में जन सुविधा केंद्र की स्थापना की गई।
- गांव में ई-पुस्तकालय का निर्माण किया गया।

- जिले की पहली एस्ट्रो लैब स्थापित की गई।
- प्रेरणा बाजार का निर्माण किया गया।
0000
फोटो---03MOT_M_1_03062025_132.jpg
पिछले चार सालों से विकास कार्य निरंतर जारी हैं। दो करोड़ रुपये की लागत से 22 सीसी सड़क और 20 एपेक्स सड़क बनवाई गईं हैं। खेल का मैदान भी बनाया जा रहा है। गोशाला का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। गांव की प्रमुख समस्या शमशान घाट की है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
- अरविंद यादव, ग्राम प्रधान
00
फोटो---03MOT_M_10_03062025_132.jpg
गांव में विकास कार्य ठप हैं, जिससे लोग परेशान हैं। जल जीवन मिशन के तहत खोदी गईं सड़कें खराब पड़ी हुईं हैं। सरकारी अस्पताल के सामने बनी पुलिया कई सालों से क्षतिग्रस्त है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- यशपाल यादव बापू, पूर्व प्रधान प्रत्याशी
00
फोटो---03MOT_M_3_03062025_132.jpg
तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत समस्याओं से जूझ रही है। पुलिया टूटी हुई है और सड़क का भी हाल खराब है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी व्याप्त हैं। सड़क और पुलिया का निर्माण अविलंब किया जाना बेहद जरूरी है।
- हाजी रजा खान
00
फोटो---03MOT_M_4_03062025_132.jpg
गांव में मुक्तिधाम के लिए जमीन चिह्नित है, लेकिन निर्माण नहीं किया गया है। अंतिम संस्कार के लिए लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बारिश के मौसम में करना पड़ता है। लेकिन, इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

- फौजी दीनानाथ वर्मा
00
सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ग्राम प्रधान के सहयोग से पंचायत में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कई कार्यों के प्रस्ताव तैयार भी किए जा चुके हैं।
- देवेंद्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed