फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prkash parv ke liye folo se saj gaye gurudare

प्रकाश पर्व के लिए फूलों से सज गए गुरुद्वारे

Mon, 30 Nov 2020 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
prkash parv ke liye folo se saj gaye gurudare
गुरू नानक देव के प्रकाशोत्सव के लिए झोकन बाग गुरूद्वारा को फूलों से सजाते संबारते श्रद्धालु।
प्रकाश पर्व के लिए फूलों से सज गए गुरुद्वारे
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को श्री गुुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर महानगर के गुरुद्वारों को फूलों और रंगीन गुब्बारों से सजाया दिया गया है। सुबह गुरु वाणी का पाठ और कीर्तन होगा। गुरु के दरबार में सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से लंगर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का भी पालन किया जाएगा।

गुुरद्वारा झोकनबाग में रविवार को महिला श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का पाठ किया। भाई अजीत सिंह व भाई बलवीर सिंह ने कीर्तन किया। कई श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा को आकर्षक सजाया। गुरुद्वारा झोकनबाग के प्रधान सर्वजीत सिंह कोहली ने बताया कि प्रकाश पर्व पर सुबह कीर्तन दरबार होगा। गुरु की आरती होगी। इसके बाद स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन किया जाएगा। भाई अजीत सिंह व भाई बलवीर सिंह कीर्तन करेंगे। सोशल डिस्टेसिंग का पालन के अंतर्गत सभी श्रद्धालु एक - एक मीटर की दूरी पर बैठेंगे। लंगर हाल में एक बार में 100 - 100 लोगों को बैठाया जाएगा। प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज भी कराया जाएगा। इधर गुरुद्वारा नगरा में प्रकाश पर्व पर सुबह सहज पाठ की समाप्ति होगी। इसके बाद स्त्री सत्संग द्वारा कीर्तन किया जाएगा। ज्ञानी अमन दीप सिंह के जत्थे द्वारा कीर्तन होगा। इसके बाद गुरु के लंगर का वितरण होगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नगरा के सचिव हरप्रीत सिंह ने बताया कि शाम को सात बजे से आठ तक बच्चों की कीर्तन गुरुवाणी प्रतियोगिता होगी। इसके बाद आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed