फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Congress looking at civic body elections as semi-final

Jhansi News: निकाय चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देख रही कांग्रेस, प्रियंका गांधी कर सकती हैं रोड शो

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले होने वाले निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस भी इस बार काफी गंभीर नजर आ रही है। पार्टी इस चुनाव को आम चुनाव के पहले सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। 

विज्ञापन
Congress looking at civic body elections as semi-final
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की भी एंट्री हो सकती है। स्थानीय नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व से प्रियंका के रोड शो के लिए कार्यक्रम मांगा है। एक मई तक कभी भी उनकी जनसभा कराने के लिए भी पार्टी नेता तैयार हैं। अब निगाहें प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर बनी हुई हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले होने वाले निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस भी इस बार काफी गंभीर नजर आ रही है। पार्टी इस चुनाव को आम चुनाव के पहले सेमीफाइनल के रूप में देख रही है। इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके पार्टी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है। शहर में भी पार्टी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश में है। इस वजह से स्थानीय पार्टी नेता अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो झांसी में कराना चाहते हैं। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी झांसी में रोड शो कर चुकी हैं। अब स्थानीय पदाधिकारियों ने महानगर में प्रियंका के रोड शो की मांग की है। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि एक मई तक कभी भी प्रियंका गांधी का रोड शो कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व से कार्यक्रम मांगा गया है। जनसभा के लिए भी कार्यक्रम मांगा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के सभी 60 वार्ड में 752 एजेंट तैयार

विधानसभा चुनाव तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमी से जूझ रही कांग्रेस ने साल भर के अंदर ही महानगर में खुद को मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दिया है। पार्टी ने महानगर के सभी 60 वार्ड के 376 बूथ पर 752 एजेंट तैयार कर लिए हैं। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि ये एजेंट घर-घर जाकर पर्चा बांटने, पार्टी प्रत्याशियों के बारे में बताने का काम कर रहे हैं। वोटिंग के दिन कांग्रेस के वोटरों को घर से निकालकर मतदान केंद्र तक पहुंचाने की भी जिम्मेदारी इन्हीं एजेंट पर रहेगी। एजेंट बनाने में मुख्य तौर पर यूथ कांग्रेस, महिला और एनएसयूआई विंग समेत पिछड़ा वर्ग विभाग, अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed