फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Private School Management Association protests against license fees.

Jhansi News: लाइसेंस शुल्क के विरोध में उतरा प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन

Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Private School Management Association protests against license fees.
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को जिला पंचायत विद्यालय लाइसेंस/लाइसेंस नवीनीकरण संबंधी नोटिस दे रही है। जिसके विरोध में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 400–500 निजी विद्यालय सीमित संसाधनों के बीच बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में विद्यालयों पर जिला परिषद द्वारा लगभग 6,000 रुपये वार्षिक कर लगाए जाने तथा लाइसेंस एवं लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालने से विद्यालय संचालक परेशान हैं। एसोसिएशन ने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों के निजी विद्यालयों को जारी किए गए वार्षिक कर संबंधी नोटिसों पर तत्काल रोक लगाई जाए। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत, शिक्षा विभाग एवं प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की भी मांग की है। इस दौरान ध्रुव साहू, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह यादव, मनोज तिवारी टाटा, शिशुपाल सिंह, विजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed