फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   prisoners to get important items In jail.

जेल में बंदियों को मिलेगा आवश्यक सामान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
prisoners to get important items In jail.
२४ मार्च से देश में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से ही जिला कारागार में बंद बंदियों से परिजनों की मुलाकात पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में करीब ढाई माह बीत जाने के बाद भी मुलाकात की सुविधा शुरू नहीं हो सकी। इससे बंदियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदियों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए परिजनों को उनके पास तक आवश्यक सामान पहुंचाने की अनुमति मिली है। मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही परिजन जेल में बंद बंदियों को आवश्यक सामान पहुंचा सकेंगे। इधर, बंदियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जहां खानपान में भी बदलाव किया गया है। वहीं, जेल में सुबह व शाम को बंदियों को विशेष प्रकार का काड़ा बनाकर दिया जा रहा है। जेल में तुलसी, जराकुंश, दालचीनी, इलाइची आदि के इस्तेमाल से काढ़ा तैयार हो रह है। साथ ही बंदियों के भोजन में लौंग, कालीमिर्च व दालचीनी का भी इस्तेमाल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed