{"_id":"61818b6f914ee7068378f478","slug":"prime-minister-in-kedarnath-public-representatives-and-officers-will-do-rudrabhishek-in-jhansi-jhansi-news-jhs2080486193","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में प्रधानमंत्री, झांसी में जनप्रतिनिधि और अफसर करेंगे रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में प्रधानमंत्री, झांसी में जनप्रतिनिधि और अफसर करेंगे रुद्राभिषेक
विज्ञापन
झांसी। पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में शिवजी का पूजन-अर्चन करेंगे। इसी समय झांसी के 10 मंदिरों में जनप्रतिनिधि और अफसर शिवजी का रुद्राभिषेक करेंगे। पीएम के कार्यक्रम का यहां लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसे लेकर शासन से निर्देश मिलने के बाद झांसी में तैयारी तेज हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम जाएंगे। यहां वे शिवजी का पूजन-अर्चन करेंगे। साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि का उद्घाटन और मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस दौरान पीएम का संबोधन भी होगा। इसी बीच सुबह आठ से 9.30 बजे तक झांसी के 10 मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए मंदिर चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां होने वाले कार्यक्रमों में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अफसर हिस्सा लेंगे। इस दरम्यान प्रधानमंत्री के केदारनाथ के कार्यक्रम का मंदिरों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
शासन की ओर से आयोजन की जिम्मेदारी संस्कृति विभाग, नगर निगम और सूचना विभाग को सौंपी गई है। आयोजन की तैयारियां तेजी से जारी हैं। मंदिर चिह्नित कर लिए गए हैं। आयोजन में अफसरों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
- डा. एसके दुबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी
इन मंदिरों में होगा आयोजन
झांसी। रुद्राभिषेक के लिए जिले के दस मंदिर चिह्नित किए गए हैं। जिसमें सिद्धेश्वर मंदिर, भारत माता मंदिर, मढ़िया महादेव मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर चिरगांव, मऊरानीपुर के पंचमुखी शिव मंदिर, केदारेश्वर मंदिर, ध्वार की माता मंदिर शिवालय मोंठ, रानीपुर का बड़ा शिवालय, कटरा मुहल्ला शिवालय समथर में रुद्राभिषेक होगा।