{"_id":"5fddd4d60e7ba15801105b54","slug":"priest-of-banke-bihari-mandir-and-his-son-beat-up-wife-for-not-getting-a-car-in-dowry-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बांके बिहारी मंदिर के पुजारी और उसके बेटे ने दहेज में कार न मिलने पर बहू के साथ की मारपीट, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बांके बिहारी मंदिर के पुजारी और उसके बेटे ने दहेज में कार न मिलने पर बहू के साथ की मारपीट, घर से निकाला
Sat, 19 Dec 2020 03:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Dec 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दहेज में कार न मिलने से बौखलाए बांके बिहारी मंदिर वृंदावन के मुख्य पुजारी और उनके पुत्र ने बहू के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर समथर थाने की पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।
ज़िले के समथर थाना इलाके के मोहल्ला नईबस्ती निवासी यशोदानंदन सिरौठिया ने अपनी पुत्री इला का विवाह 18 फरवरी 2014 को वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश बिहारी गोस्वामी के पुत्र नितिन साबरिया गोस्वामी के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार वृंदावन के भोगला आश्रम से सम्पन्न किया था।
आरोप है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार उन्होंने ससुरालवालों को नगद राशि और विभिन्न सामान दिया था, लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही इला के ससुराल वाले उससे दहेज में बड़ी कार की मांग करने लगे।
विज्ञापन
जब इला और उसके पिता ने कार देने में असमर्थता जताई तो उसके पति नितिन साबरिया ने उसे बहुत पीटा, उसमें इला की सास लक्ष्मी और ससुर सुरेश ने भी सहयोग किया और इला को कमरे में बंदकर गंदी-गंदी गालियां दीं। बाद में इला की ननद जया मोहनी और बुआ सास ऊषा ने इला को करंट लगाने का प्रयास किया।

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर इसे घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति नितिन साबरिया, ससुर सुरेश बिहारी गोस्वामी, सास लक्ष्मी निवासी पुरोहित बाड़ा, वृंदावन, ननद जया मोहिनी निवासी उदयपुर और बुआ सास ऊषा पत्नी नवीन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।