{"_id":"5fca91c88ebc3ecf8f37bef4","slug":"prayagraj-board-will-be-clear-exam-jhansi-news-jhs182682229","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज बोर्ड ऑनलाइन निर्धारित करेगा परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज बोर्ड ऑनलाइन निर्धारित करेगा परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार को जीआईसी में परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर माध्यमिक के अधिकारियों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और बोर्ड द्वारा ऑनलाइन निर्धारित किया जाएगा। केंद्र निर्धारण के लिए प्रधानाचार्यों द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालय की आधारभूत सूचनाएं अपलोड की जाएगी। जिनका सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा नामित समिति करेगी।
प्रयागराज बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की तिथि अभी भले ही घोषित नहीं की हो। लेकिन तैयारियां शुरू कर दी है। बोर्ड ने सभी कॉलेजों से परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए समस्त सूचनाओं को अपलोड करने के लिए पांच दिसंबर की तारीख दी है। लेकिन कई कॉलेज इस कार्य में सुस्ती बरत रहे थे। कार्य में गति आए इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिले के सभी माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों की बैठक दो सत्रों में हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सूचनाओं में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। सत्यापन के दौरान सूचनाओं में त्रुटि पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य का उत्तरदायित्व होगा। बैठक में उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य, जीजीआईसी प्रधानाचार्य मीरा शर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, दिनकर सक्सेना व मिलन किशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।