{"_id":"60de1abb8ebc3e0a3609227b","slug":"pravartan-dal-again-bjp-leader-upset-jhansi-news-jhs198512070","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन दल के खिलाफ भाजपाईयों का फूटा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन दल के खिलाफ भाजपाईयों का फूटा आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर निगम के प्रवर्तन दल की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नगर निगम पहुंच गए। नगर आयुक्त का घेराव करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। नगर आयुक्त ने जांच कराने की बात कही, लेकिन कार्यकर्ता इस पर राजी नहीं हो रहे थे।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सरावगी की अगुवाई में दर्जनों पार्षद एवं कार्यकर्ता दोपहर को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रवर्तन दस्ता मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने दस्ता में शामिल कर्मियों के सैन्य पोशाक पहनने पर भी आपत्ति जताई। कार्यकर्ता नगर आयुक्त से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कार्यकर्ता नाराज होकर धरने पर बैठ गए। इस वजह से काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा। इस दौरान मोहन सिंह यादव, जगदीश साहू, रानू देवलिया, प्रदीप नगरिया, नरेंद्र नामदेव, रिंकू वर्मा, मुकेश सोनी, राजेश त्रिपाठी, निर्दोष अग्रवाल, अनिल सोनी, पुष्पेंद्र वर्मा, प्रदीप खटीक, अमन राय, रमा कुशवाहा, आर्दश गुप्ता, संजय वाल्मीकि, सुरेश मानकानी, संजय गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे। वहीं, संतोष साहू की अगुवाई में व्यापारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमणदस्ते में शामिल कर्मियों पर लूट का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र के जरिए दस्ते पर अवैध उगाही का आरोप लगाया गया है। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल ने भी एसएसपी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।