फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Prashashak do work 44 carore work during achaar sanghita

चुनाव आचार संहिता के बीच प्रशासकों ने 44 करोड़ के कराए काम

Sat, 12 Jun 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prashashak do work 44 carore work during  achaar sanghita
झांसी। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद बनाए गए प्रशासकों ने जमकर दरियादिली दिखाई है। चुनावी आचार संहिता के बीच भी उन्होंने सचिवों के साथ मिलकर कई सारे निर्माण करा डाले। आचार संहिता के बीच भी नए काम कराए गए। प्रशासकों ने चंद माह में ही पूरे जनपद में 44 करोड़ के काम करा डाले और जाते-जाते 36 करोड़ का मोटा भुगतान भी कर गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर 2020 को खत्म हुआ था। इसके बाद पंचायतों की बागडोर बतौर प्रशासक ब्लॉकवार एडीओ को दे दी गई। 26 मार्च को चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ जनपद में आचार संहिता भी लागू हो गई। यह 2 मई को परिणाम घोषित होने तक लागू रही लेकिन, पंचायतों की बागडोर आने के बाद प्रशासकों ने जमकर दरियादिली दिखाई। उनका पंचायतों में तैनात सचिवों ने बखूबी साथ दिया। सचिव संबंधित ग्राम पंचायतों का काम पहले से देख रहे थे। उनको पंचायत की हर छोटी-मोटी बात मालूम थी। ऐसे में नए काम कराने में भी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रशासकों को सिर्फ अत्यावश्यक कार्य ही कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन, ई- ग्राम स्वराज पोर्टल कुछ अलग कहानी बयां कर रहा है। इसमें उपलब्ध अभिलेख बताते हैं कि प्रशासकों ने कोई भी काम करने मेें कोताही नहीं की। दरियादिली से पंचायतों की रकम खर्च की गई। कुछ ग्राम पंचायत में इतनी रकम खर्च की गई जितनी सालाना ग्राम प्रधान से खर्च नहीं हुई। आचार संहिता के दौरान नए कार्यों की मनाही थी लेकिन, नाली, खंड़जा बिछाने का भी काम कराया गया हालांकि इस दौरान सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों के निर्माण पूरे कराए जाने थे। प्रशासकों ने उसके लिए भी मोटा भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई को शपथ लेने के बाद जब नए ग्राम प्रधानों ने कार्यभार संभाला तब इस भारी-भरकम भुगतान को देखकर उनके होश उड़ गए। कई नए प्रधानों ने गलत तरीके से भुगतान के मामले भी पकड़े हैं। इस पर प्रधानों ने आईजीआरएस पर भी शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, सीडीओ शैलेष कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी हालांकि सीडीओ के मुताबिक इस दौरान अधिकांश कार्य सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन के भी कराए गए थे।
इनसेट
ब्लॉकवार खर्चों का ब्यौरा
ब्लॉक कुल ग्राम पंचायत किया जाना वाला भुगतान कुल भुगतान
बबीना 56 2806657 24058605
बड़ागांव 47 46614970 40249330
बामौर 66 74056173 62535626
चिरगांव 63 5900583 54297899
गुरसराय 72 75943427 63677353
मऊरानीपुर 66 57415234 43585150
मोंठ 67 45475017 37425295
कुल 496 442620868 369466311
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed