फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Power Plant ready, worth 180 crore, Jhansi UP

यूपी: 180 करोड़ के लागत से बना पावर प्लांट, सितंबर से बनाएगा बिजली

Fri, 26 Jul 2019 03:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
Power Plant ready, worth 180 crore, Jhansi UP
पावर प्लांट - फोटो : Social media (File Photo)

महानगर से 40 किलोमीटर दूर स्थित सुकुवां-ढुकुवां बांध पर टेहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने जल विद्युत प्लांट तैयार कर लिया है। यहां लगने वाली आठ-आठ मेगावाट की तीन इकाइयों में एक सितंबर से शुरू हो जाएगी। इस बिजली को हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन की हाइटेंशन लाइन में डाला जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सुकुवां-ढुकुवां बांध पर पानी की उपलब्धता को देखते हुए नौ साल पहले जल विद्युत प्लांट लगाकर 24 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी। 180 करोड़ की इस योजना को टीएचडीसी लिमिटेड तैयार कर कर रहा है। इस प्लांट को बांध से 800 मीटर दूरी पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


प्लांट तक बांध का पानी लाने के लिए नहर बनाई गई है। बिजली बनने के बाद यही पानी वापस नदी में छोड़ दिया जाएगा। यहां बनने वाली बिजली को 132 केवीए हाइटेंशन लाइन से हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। ग्रिड फेल या पारीछा की उत्पादन इकाइयां ठप होने पर यह बिजली बेहद मददगार साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएचडीसी ने प्लांट का काम लगभग पूरा कर लिया है। सितंबर से आठ मेगावाट की एक यूनिट को चालू करने की तैयारी है। इसके बाद बाकी दो यूनिटों को चालू किया जाएगा। टीएचडीसी के मैनेजर अरविंद गुप्ता ने बताया कि सितंबर तक आठ मेगावाट की पहली इकाई को चालू कर लिया जाएगा। शुरूआत में हंसारी ट्रांसमिशन सबस्टेशन को बिजली दी जाएगी। बबीना में 220 केवीए ट्रांसमिशन सबस्टेशन बनने पर बिजली वहां दी जाने लगेगी। 


बारह हजार घरों को बिजली 

बुंदेलखंड में अभी माताटीला बांध पर 11-11 मेगावाट की तीन जल विद्युत इकाइयां हैं। सुकुवां-ढुकुवां बांध पर जल विद्युत उत्पादन शुरू होने से 24 मेगावाट बिजली झांसी जनपद को मिलने लगेगी। अगर एक घर में दो किलोवाट का भार है तो इस हिसाब से 24 मेगावाट में बारह हजार घरों को बिजली दी जा सकती है। दो सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों को रोशन किया जा सकता है। गर्मी में लोड बढ़ने पर यह योजना खासी कारगर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed