फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   power cut due to rain

हल्की बारिश से गुल रही कई जगह की बिजली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
power cut due to rain
शनिवार की शाम हल्की बारिश के दौरान कई जगह फाल्ट हो गए। इससे गल्लामंडी, न्यू गल्लामंडी, जेल चौराहा, बिजौली सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इससे 50 से अधिक क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। बारिश के दौरान बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन पावर हाउस से गल्लामंडी सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा कानपुर चुंगी के पास फट गया। इससे खुशीपुरा, तालपुरा, लक्ष्मीगेट, सागर गेट, कसाई मंडी, कपूर टेकरी, गल्लामंडी रोड, ओमशांति नगर, डड़ियापुरा, देव लाल चौबे का अखाड़ा, जुगयाना, घासमंडी, सागर गेट, शिवाजी नगर, नारायण बाग आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक केबल बक्सा को दुरुस्त करने का काम जारी रहा। हालांकि, इस बीच हंसारी से आने वाली हाइटेंशन लाइन से उक्त क्षेत्रों को जोड़कर बिजली को चालू कर दिया गया। इसी तरह बिजौली सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली एक घंटे तक इंसुलेटर बर्स्ट होने के कारण बंद रही। इधर, शाम को हंसारी के टपरियन के निकट लूज हाइटेंशन तार को कसने के चले कार्य के दौरान सीपरी बाजार, जेल चौराहा और रानी महल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली एक घंटे से अधिक वक्त तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed