Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Potholes on the road are causing 'wounds', causing problems in traffic

Jhansi News: सड़क के गड्ढे दे रहे ‘जख्म’, आवागमन में हो रही परेशानी

Tue, 24 Jun 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road are causing 'wounds', causing problems in traffic

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर की कई सड़कों पर बीचोंबीच गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी तो हो ही रही है। इसके साथ ही इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों ने जल्द सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की है।

लहरगिर्द द्वितीय में सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां बिजली थाने के सामने का आधा मार्ग लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ है। मार्ग पर गड्ढे भी हो गए हैं। यहां से थोड़ी दूर सिद्धेश्वर नगर की रोड पर गुरु हरकिशन महाविद्यालय के आगे बीचोंबीच गड्ढे हो गए हैं। आसपास नाला-नालियों का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के नाम पर स्लैब तोड़ दिए हैं। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन




यही हाल जर्मनी अस्पताल के पास के तिराहे का है, जहां पर दो महीने से गड्ढे हो गए हैं। गणेश चौराहा के पास फिल्टर क्रॉसिंग से नीचे उतरते ही मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि अभी बारिश का सीजन शुरू हो गया है। बारिश थमते ही पैच वर्क का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने बयां किया दर्द



पिछले दो महीने से न्यू रायगंज में तिराहा पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। - सौरभ खरे।

बिजली थाना के सामने वाली सड़क से अक्सर गुजरना पड़ता है। एक साल से ज्यादा समय से आधी सड़क उखड़ी पड़ी है। गिरने का डर बना रहता है। - नरेश वर्मा।



सिद्धेश्वर नगर की रोड की हालत खस्ता है। सड़क के बीचों बीच गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। नालियों के निर्माण के नाम पर स्लैब तोड़कर छोड़ दी है। - छुन्नी यादव।




फिल्टर क्रॉसिंग के पास मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। सड़क की स्थिति बहुत दयनीय है। कई वाहन चालक गिरकर घायल भी हो चुके हैं। - प्रभात अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed