फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   telented players do good job

प्रतिभावान खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल

Sun, 03 Feb 2019 02:03 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 03 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
telented players do good job
aprajita 100 miliun smiles - फोटो : amarujala
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत शनिवार को खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय जूनियर वर्ग जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में एक सैकड़ा से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में नीरजा रायकवार प्रथम, ईशु कश्यप द्वितीय और नैंसी अहिरवार तृतीय स्थान पर रहीं। अनईवनवार में हिमांशी अहिरवार पहले, ह्दयांशी कुशवाहा दूसरे और दिया कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहीं। बैलेंसींग बीम में मेघा लिटौरिया ने पहला, नीरजा रायकवार ने दूसरा व ईशु कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। बॉल्ट टेबल में हिमांशी अहिरवार पहले, यीश दूसरे और नीरजा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज सार्थक कंचन पहले, राज डेविड दूसरे और पर्व बांकरे तीसरे स्थान पर रहे। पैरलरवार में राज पहले, कुलदीप विश्वकर्मा दूसरे और शिवम सचान तीसरे स्थान पर रहे। पॉमलहार्स में राज पहले, सार्थक दूसरे और सक्षम सेन तीसरे स्थान पर रहे। बॉल्ट टेबल में कुलदीप विश्वकर्मा पहले, सार्थक कंचन दूसरे और मयंक बांकरे तीसरे स्थान पर रहे। रोमनरिग्स में सार्थक ने प्रथम, पर्व बांकरे ने द्वितीय और सक्षम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हॉरीजेंटलवार में योगेश राज पहले, अंकित नापित दूसरे और कुशाग्र गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी व विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर व व्यापारी नेता संजय पटवारी रहे। अध्यक्षता प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने की। इस मौके पर कोच रेखा रावत, बुंदेलखंड राष्ट सेवा मंडल के देवी सिंह कुशवाहा, केके गुप्ता, पवन ओझा, जगदीश कौशल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन कोच मंजू शर्मा ने किया।   


झंडारोहण हुआ
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दौरान ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने संस्था का झंडा फहराया व कुलगान किया। सभी ने अनुशासित भाव से झंडे को सलामी दी। इसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग अभिभूत हुए। उल्लेखनीय है कि व्यायाम मंदिर में प्रत्येक शनिवार को संस्था का झंडा फहराया जाता है। कार्यक्रम से प्रभावित होकर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि वे प्रत्येक शनिवार को ध्वजारोहण के समय व्यायाम मंदिर आने का पूरा प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed