फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Possibility of heavy rain... Yellow alert issued

Jhansi News: भारी बारिश के आसार...यलो अलर्ट जारी किया

Wed, 13 Aug 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Possibility of heavy rain... Yellow alert issued

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मौसम बुधवार से एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के आसार बने हुए हैं। यह बदलाव धान की खेती के लिए मुफीद है।

भादो में मौसम विभाग ने रुक रुक बारिश होने का अंदेशा पहले ही जता दिया था, लेकिन पहाड़ों में होने वाली वर्षा के कारण दोबारा से मानसून सक्रिय हो गया है। इससे झांसी और ललितपुर में बुधवार को भारी बारिश की संभावना बन गई है। शुक्रवार को भी बारिश की चेतावनी है। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि इन दो दिनों की बारिश के कारण लोगों को राहत मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन




धान की फसल पर करें यूरिया, आयरन का छिड़काव

रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि धान की फसल प्रणाली में जिंक की कमी से धान में खैरा रोग लग जाता है। इससे कल्ले बनना बंद हो जाते हैं और फसल की वृद्धि प्रभावित होती है। इसकी कमी से धान की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। कलियां देर से और छोटी बनती हैं और उपज में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंक और आयरन के लिए सुझाव



धान की रोपाई के 30 से 35 दिन बाद प्रति एकड़ 45 किलो यूरिया के साथ 5 किलो जिंक सल्फेट और 4 किलो फेरस सल्फेट डालें। एक किलो जिंक सल्फेट और 5 किलो यूरिया को 200 लीटर पानी में घोलकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। कल्ले निकलने से पहले, 2 किलो जिंक सल्फेट के घोल का छिड़काव करें। आयरन की कमी से बचने के लिए 2.5 ग्राम आयरन सल्फेट को एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। डॉ. सिंह ने बताया कि लोहे के प्रयोग से पौधों का पीलापन दूर होता है, प्रकाश संश्लेषण बढ़ता है, पोषक तत्वों का अवशोषण और अभिक्रिया बेहतर होती है। इससे उपज में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed