{"_id":"6269775b64484f209840a477","slug":"portal-band-shikshak-pareshan-jhansi-news-jhs219555128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग और शासन की सख्ती, पोर्टल पड़ा बंद, शिक्षक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग और शासन की सख्ती, पोर्टल पड़ा बंद, शिक्षक हो रहे परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर नए बच्चाें का परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराया जा रहा है। जिन बच्चों का दाखिला कराया जाता है उनका प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट देना होता है लेकिन शिक्षकों ने बताया कि कई बार पोर्टल ही बंद रहता है, जिस कारण विलंब हो रहा है। वहीं विभाग और शासन की ओर से लगातार सख्ती बढ़ती जा रही है।
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में प्रवेश के लिए स्कूल चलो अभियान प्रदेश सरकार के आदेश पर 1 अप्रैल से चलाया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिले में लगभग 29 हजार नए प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत जिले मे ं25 हजार से ज्यादा नए दाखिले किए जा चुके हैं। नवीन नामांकन का प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। प्रेरणा पोर्टल पर अभी तक लगभग तीन हजार नए नामांकन ही रजिस्टर्ड किए गए हैं। जिसको लेकर कई शिक्षकाें के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शिक्षकों का कहना है कि एक तो ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सही से नहीं चलता, दूसरा आधार नामांकन को लेकर कई विसंगतियों का सामना करना पड़ रहा और तीसरा प्रेरणा पोर्टल ही समय से काम नहीं कर रहा। जिस कारण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में विलंब हो रहा है।