Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Life imprisonment to all eight convicts in Jhansi polytechnic gang rape case

पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड: सजा के बाद उदास हुए गुनहगार, परिजनों के फूटे आंसू, कचहरी में गश खाकर गिरे

Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 12:58 AM IST
सार

सोमवार को सुबह से ही कचहरी परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस सभी अभियुक्तों को सुबह 10.30 बजे पुलिस कचहरी लेकर पहुंची और उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया गया। इसके बाद पुकार होने पर सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में ले जाया गया।

विज्ञापन
Life imprisonment to all eight convicts in Jhansi polytechnic gang rape case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दुष्कर्म कांड के अभियुक्तों को शनिवार को दोष सिद्ध करार दे दिया गया था। इसके बाद से माना जाने लगा था कि उन्हें न्यूनतम 20 साल व अधिकतम आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है। लेकिन, परिजन इसमें रियायत की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन, न्यायालय ने गुनहगारों को कोई रियायत नहीं दी। अदालत का फैसला आने के बाद दोषियों के चेहरों पर उदासी छा गई, जबकि वहां मौजूद उनके परिजनों की आंखों से आंसू फूट पड़े। कई तो अदालत के बाहर ही गश खाकर गिर पड़े थे।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही कचहरी परिसर में गहमागहमी की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस सभी अभियुक्तों को सुबह 10.30 बजे पुलिस कचहरी लेकर पहुंची और उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया गया। इसके बाद पुकार होने पर सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में ले जाया गया। यहां अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पक्ष रखा। बचाव पक्ष की ओर से दलील दी गई कि सभी अभियुक्त पढ़े-लिखे हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। लिहाजा उन्हें रियायत दी जाए। जबकि, अभियोजन पक्ष ने कहा कि घटना बेहद वीभत्स है, अभियुक्तों पर दर्ज मुकदमे में आजीवन कारावास तक का प्रावधान है, ऐसे में आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद अभियुक्तों को लॉकअप में ले जाया गया। तकरीबन दो बजे दुबारा लॉकअप से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियुक्तों के सामने अदालत ने सजा का एलान किया। इसके साथ ही अपराधियों के चेहरे पर उदासी छा गई। जबकि, अदालत के बाहर बैठकर फैसले का इंतजार कर रहे दोषियों के परिजनों की आंखों से आंसू फूट पड़े। कई तो वहां निढाल होकर वहां बैठे ही रह गए। इसके बाद सभी गुनहगारों को पुलिस लॉकअप में लेकर आई और बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना पेट काटकर पढ़ाने भेजा था, पता नहीं था यह होगा
सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दोषी करार दिए गए सभी अभियुक्त मध्यम वर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। इनमें से कोई किसान का बेटा है तो कोई ऑटो ड्राइवर का। किसी का पिता मजदूरी करता है, तो कोई हेयर कटिंग की दुकान चलाता है। सभी का कहना रहा कि उन्होंने अपना पेट काटकर बच्चों को पढ़ाने भेजा था। उन्हें जरा भी गुमान नहीं था कि एक दिन वक्त उन्हें इन हालातों में लाकर खड़ा कर देगा।

Trending Videos

दुष्कर्म कांड के सभी अभियुक्त पॉलिटेक्निक की पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी हासिल करना चाहता था। चूंकि, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं उन्होंने अच्छे अंकों से हासिल की थीं, ऐसे में परिजनों को भी पूरा भरोसा था कि एक दिन उनके बच्चे कामयाब हो जाएंगे। यही वजह रहा है कि उन्होंने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहकर पढ़ाई में होने वाला खर्च भी उठाया। इसके लिए उन्होंने अपना पेट काटा, परंतु बच्चों को कोई कमी नहीं होने दी। लेकिन, वक्त ने उनका साथ नहीं दिया। उनके बच्चों की एक गलती ने उनका जीवन तो बर्बाद कर ही दिया, साथ ही परिजनों के सपनों पर भी पानी फेर दिया।

कफन बांध कर लड़ी न्याय की लड़ाई: पीडिता का पिता
सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता के पिता ने कहा कि उन्होंने कफन बांधकर न्याय की लड़ाई लड़ी, जिसमें जीत भी हासिल हुई। लेकिन, खतरा अब भी बरकरार है। हालांकि, न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को दोष सिद्ध करार दिए जाने के बाद से पुलिस ने पीड़िता के घर के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया था।

न्यायालय के फैसले पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा था। न्यायालय ने अपराधियों को उनके सही अंजाम तक पहुंचाने का काम किया। बेटी ने भी फैसले पर संतोष जताया है। पुलिस और प्रशासन ने भी पूरा सहयोग दिया। लेकिन, मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें हर समय खतरा बना रहा। विपक्षियों की ओर से समझौता करने के लिए उन्हें तमाम प्रलोभन दिए गए। इसके लिए दबाव भी बनवाया गया। जब वे नहीं माने तो धमकाया भी गया। लेकिन, वे और उनकी बेटी सच को सामने लाने और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने की जिद पर अड़े हुए थे। पिता ने बताया इस सब की वजह से उनकी बेटी सहमी जरूर रहती थी, परंतु अदालत में उसने मुखर होकर उसने अपनी आपबीती बताई। मुकदमे के दौरान हर समय खतरा बना रहता था। फैसला आने के बाद भी खतरा कम नहीं हुआ है।

सामूहिक दुष्कर्म की घटना के ये हैं गुनहगार

  1. मयंक शिवहरे: झांसी के थाना टहरौली क्षेत्र के ग्राम खिल्लावारी बघेरा का रहना वाला है। पिता धीरज कुमार किसान हैं। दो बहनों के बीच अकेला भाई है। हाईस्कूल 80 प्रतिशत और इंटरमीडिएट की परीक्षा 84 फीसदी अंकों के साथ की थी पास।
  2. धर्मेंद्र सेन: झांसी के मऊरानीपुर थाने के रानीपुर कस्बे का रहना वाला है। पिता रमेश चंद्र सेन हेयर कटिंग की दुकान का संचालन करते हैं। दो भाइयों में बड़ा है। हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की थी। सभी छह विषयों में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए थे। इंटर में 65 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
  3. शैलेंद्र नाथ पांडेय: गोंडा जिले के बजीरगंज के पाठकपुरवा का रहने वाला है। पिता हरिनाथ पांडेय किसान हैं। दो भाइयों में छोटा है। हाईस्कूल की परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट 86 फीसदी रहा था।
  4. रोहित कुमार सैनी: महोबा जिले के कुलपहाड़ के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला है। पिता हरिकांत सैनी किसान हैं। दो भाइयों में बड़ा है। हाईस्कूल में 85 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 89 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
  5. भरत कुमार: जिला महोबा के थाना कबरई के छानीकला का रहना वाला है। पिता लल्ला कुशवाहा के पास एक बीघा जमीन हैं तथा वे कृषि मजदूर हैं। दो बहनें हैं और दो भाइयों में ये बड़ा है। हाईस्कूल में 75 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 64 फीसदी अंक हासिल किए थे।
  6. मोनू पारया: झांसी के थाना मऊरानीपुर के रौन्यापुर का निवासी है। पिता हरीदास पारया हथकरघा बुनकर हैं, जबकि मां रामसखी नगर पंचायत रानीपुर में पार्षद हैं। एक बहन है तथा दो भाइयों में ये छोटा है। हाईस्कूल में 77 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 फीसदी अंक हासिल किए थे।
  7. विपिन तिवारी: जनपद प्रयागराज के थाना थरवई के तवारीपुर का रहने वाला है। पिता विपिन तिवारी किसान हैं। दो भाइयों में छोटा है। हाईस्कूल द्वितीय श्रेणी और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी के अंकों के साथ पास की थी।
  8.  संजय कुशवाहा: जिला महोबा के थना कुलपहाड़ के मुढारी का निवासी है। पिता अरविंद कुमार कुशवाहा ऑटो ड्राइवर हैं। दो भाई हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। हाईस्कूल प्रथम श्रेणी और इंटरमीडिएट द्वितीय श्रेणी में पास किया था।

सभी को यह सुनाई गई सजाएं

  • धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 9 (छह) /10 पॉक्सो अधिनियम के तहत सात साल का सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 395 के तहत 10 साल का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 386 /34 के तहत 10 साल का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 354 /34 के तहत पांच साल का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 354 ख /34 के तहत सात सात का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 354 घ /34 के तहत तीन साल का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड।
  • धारा 323 /34 के तहत एक साल का सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपये अर्थदंड।

(सभी सजाएं एक साथ चलेंगी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed