फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Politics level bundelkhand progress

राजनीतिक रूप से ‘हरा-भरा’ हो रहा पिछड़ा और प्यासा बुंदेलखंड

Thu, 21 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Politics level bundelkhand progress
झांसी। प्यासा और पिछड़ा बुंदेलखंड 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यकायक राजनीतिक रूप से हरा-भरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देश भर में कोरोना वैक्सीन का वर्चुअल शुभारंभ करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और बुंदेलखंड के गेटवे झांसी को चुना था। वो अलग बात है कि तकनीकी कारणों से अंतिम समय में झांसी का कार्यक्रम रद्द हो गया था। इधर, छह, सात और आठ फरवरी को समाजवादी पार्टी का प्रशिक्षण शिविर भी झांसी से 17 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के ओरछा में प्रस्तावित है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पार्टी के दिग्गज रहेंगे। राजनेता ही नहीं, राजनीतिक विश्लेषक भी इस चुनाव में बुंदेलखंड की भूमिका को अहम मान रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड राजनीतिक रूप से चुनाव में खास अहमियत रखता है। एक तो बुंदेलखंड पारंपरिक रूप से किसी एक पार्टी का नहीं है। यहां का वोटर किसी भी दल की ओर रुख कर जाता है। जिसे स्विंग वोट कहते हैं। दूसरा यहां बदहाली, पिछड़ापन आज भी बहुत है। सभी राजनीतिक दलों को यहां काम और वादे करने के पर्याप्त अवसर रहते हैं। गुप्ता ने बताया कि हर सरकार अपने किसी भी बड़े कदम का संदेश राजनीतिक रूप से देना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी डिफेंस कॉरिडोर के बहाने पहले भी बुंदेलखंड प्राथमिकता बता चुके हैं।
विज्ञापन

वाराणसी उनका संसदीय क्षेत्र और देश की सांस्कृतिक राजधानी है। विधानसभा चुनाव से पहले कोरोना वैक्सीन के वर्चुअल शुभारंभ के लिए झांसी को महत्व देना दिखाता है कि बुंदेलखंड उनकी और भाजपा की प्राथमिकता में है। इसी तरह अखिलेश भी बुंदेलखंड का महत्व समझ रहे हैं। कांग्रेस और बसपा की टाइमिंग क्यों गड़बड़ाई है यह उनका आंतरिक निर्णय है पर यह जरूर है कि अब चुनाव अंतिम दिनों और सिर्फ नारों पर नहीं लड़े जा रहे। जो दल या नेता समय पर कदम उठाने में पिछड़ रहे हैं वो खामियाजा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। न तो हम चुनाव की तैयारियों में पिछड़े हैं और न सामाजिक सरोकारों में। संगठन के साथ ही आम जनता के मुद्दे पार्टी की प्राथमिकता हैं। गाय, किसान, महंगाई, बेरोजगारी हमारा ध्यान इन सब मुद्दों पर है। रही बात विधानसभा चुनाव की तो संगठन प्रदेश में लगातार सक्रिय होकर काम कर रहा है। फरवरी में बुंदेलखंड में बड़ा आयोजन होगा ’

प्रदीप जैन, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री
‘बसपा पूरी तरह तैयार है। पार्टी प्रदेश भर में ग्रासरूट लेवल पर काम कर रही है। 2017 चुनाव के बाद से ही पार्टी में काम शुरू हो गया। इन दिनों सेक्टर और बूथ स्तर पर तेजी से काम हो रहा है। सेक्टर कमेटियों का गठन हो चुका है। अब बूथ कमेटियां बनाई जा रही हैं। पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा और जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी’
लालाराम अहिरवार, बुंदेलखंड प्रभारी बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed