फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Political parties have waited for the local body election

निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कसी

Fri, 31 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Political parties have waited for the local  body election
नगर निगम - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव की खुमारी भले ही न उतरी हो, पर राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी अन्य दलों की तुलना में तैयारियों से आगे चल रही है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की चित्रकूट में कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्रीय इकाई की बैठक 31 मार्च और 01 अप्रैल को होगी। इस बैठक में विधानसभा चुनाव में सफलता की चर्चा के साथ ही निकाय चुनाव में पार्टी विजय कैसे हासिल करेगी आदि बिंदुओं पर चर्चा होगी। प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। उधर, कांग्रेस पार्टी ने भी निकाय चुनाव को देखते हुए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी का मानना है कि झांसी में सबसे पहले महापौर के चुनाव में उनके दल के डा. बाबूलाल को सफलता मिली थी। इसलिए कांग्रेेस एक बार फिर सशक्त उम्मीदवार तलाश रही है। परिसीमन होना है, इसलिए सीट आरक्षित रहेगी या नहीं, इसको लेकर भी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने अभी तक निकाय चुनाव को लेकर किसी तरह की रणनीति नहीं बनाई है। इसका निर्णय हाईकमान करेगा। इसके अलावा पार्टी पिछली बार सत्ता में थी, इसलिए पार्टी ने पार्षद पद के प्रत्याशियों को सिंबल नहीं दिया था, बल्कि उन्हें निर्दलीय लड़वाया था। लेकिन, इस बार हो सकता है कि पार्टी अपने सिंबल पर उम्मीदवारों को टिकट दे। बहुजन समाज पार्टी भी निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बदलेगी। पिछले दो बार के चुनाव में पार्टी ने पार्षद पद के प्रत्याशियों को सिंबल नहीं दिया था। लेकिन, इस बार माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें सिंबल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन के बाद साफ होगी तस्वीर
नगर निकायों के चुनाव की अंतिम रणनीति परिसीमन पर तय होती है। क्योंकि, चक्रानुक्रम के आधार पर होने वाले परिसीमन के बाद ही सभी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगम का आरक्षण तय होता है। नगर निगम महापौर की सीट अभी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि पिछले निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति पुरुष के लिए थी। प्रदेश में 13 नगर निगम हैं, इसमें आगरा में अनुसूचित जाति के सर्वाधिक मतदाता हैं, जबकि झांसी में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या दूसरे स्थान पर है। इस आधार पर अनुसूचित जाति के लिए ही सीट आरक्षित होने की संभावना है।


चित्रकूट में मंथन
निकाय चुनाव की तैयारियों का भाजपा का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है, लेकिन चित्रकूट शिविर में अंतिम मुहर लग जाने के बाद ही उसका खुलासा किया जाएगा। पार्टी पूरे दमखम से निकाय चुनाव लड़ेगी।
- प्रदीप सरावगी
महानगर अध्यक्ष
जल्द बुलाएंगे कार्यकारिणी की बैठक
निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए काफी अहम है। पार्टी इस बार बेहतर रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिए दो से तीन दिन में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें रूपरेखा तय होगी।
- इम्तियाज हुसैन
शहर अध्यक्ष
बसपा को कोई कमजोर न आंके
बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। कोई बसपा को कमजोर न आंके। उम्मीद है कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाने का निर्णय लेगी।

- भूपेंद्र आर्या
मुख्य जोन कोआर्डिनेटर
लखनऊ की बैठक में तय होगा
जल्द ही लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक होने वाली है। बैठक में तय किया जाएगा कि समाजवादी पार्टी सिंबल के साथ चुनाव लड़ेगी अथवा पिछली बार की तरह प्रत्याशियों को निर्दलीय उतारा जाएगा।
- मिर्जा करामत वेग
महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed