फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   political panchyata chunav

देर-रात तक साफ नहीं हुई जिपं सीटों की स्थिति

Mon, 03 May 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
political panchyata chunav
झांसी। जिला पंचायत सीटों पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह जमी हुई थीं लेकिन, इनके मतों की गिनती का काम ही देर-शाम को आरंभ हुआ। जिला पंचायत की सीटों पर मतगणना काफी विलंब से आरंभ होने से देर-रात तक किसी भी सीट पर स्थिति साफ नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर राजनीतिक दलों की निगाह जमी होने से जिला पंचायत सदस्य की सभी 24 सीटों पर इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। अधिकांश सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। कई सीटों पर बसपा एवं कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। वहीं, राजनीतिक जानकार ग्रामीण चुनाव होने के नाते बसपा को कम आंकने को राजी नहीं हैं। मतगणना शुरू होने के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के जीत-हार के दावे-प्रतिदावे भी शुरू हो गए, लेकिन जब दोपहर तक इनके रुझान सामने नहीं आए तो उम्मीदवार समेत समर्थकों में बेचैनी बढ़ने लगी। अफसरों ने दबाव कम करने के लिए सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना शुरू कराई थी। इस वजह से जिला पंचायत सदस्य की मतगणना का काम काफी पिछड़ गया। देर शाम जिपं सदस्यों के मतों के बंडल बनाए जाने का काम शुरू हुआ। वहीं, समर्थकों के भीतर भी रूझान जानने की उत्सुकता रही। रुझान जानने के लिए लोग एक-दूसरे का फोन घनघनाते रहे लेकिन, उनको हर जगह से निराशा ही हाथ आई। चुनाव से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जिपं सीटों के परिणाम सोमवार सुबह तक ही आ सकेंगे।
विज्ञापन

डेढ़ दर्जन सीटों पर सबकी निगाह
जिपं अध्यक्ष की सीट पर टकटकी लगाए बैठे सत्तारूढ़ दल भाजपा समेत सपा एवं बसपा ने अधिक से अधिक सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन डेढ़ दर्जन सीट पर लोगों की खास निगाहें हैं। इनमें मोंठ ब्लॉक की पूंछ, साकिन एवं भरोसा सीट खास हैं। पूंछ से भाजपा ने बालकृष्ण को उम्मीदवार बनाया, जबकि सपा ने माता प्रसाद और बसपा ने सुनीता को मैदान में उतारा। यहां लड़ाई त्रिकोणीय है। इसी तरह भरोसा से भाजपा ने पवन, जबकि सपा से ग्यादीन, बसपा ने कृष्ण कुमार पर भरोसा जताया। साकिन सीट भी तीनों दलों के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। सेमरी, राजापुर, बबीना रूरल, सकरार, बंगराधवा, देवरीसिंह पुरा, स्यावरी, चुरारा, सिमरधा, भस्नेह, कुरैठा, बिलाटीकरके में भाजपा, सपा एवं बसपा के बीच त्रिकोणीय लड़ाई देखने को मिल रही है। वहीं, पहाड़ीबुजुर्ग, बघैरा, भोजला, फुटेरा बरूआसागर, रक्सा, खैलार, भदरवारा, मारकुआं, ककरबई में भाजपा को बसपा से सीधी चुनौती मिल रही है। इनमें से कुछ सीटों पर निर्दलीय भी मजबूत स्थिति में दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed