फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   political news bjp aap

बीजेपी और ‘आप’ कार्यकर्ताओं में मारपीट

Sat, 25 Nov 2017 01:17 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 25 Nov 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
political news bjp aap
bjp aap - फोटो : demo
 कोतवाली इलाके के एक विवाहघर में हो रही एक चैनल की डिबेट के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव किया, वहीं आप कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पुरानी तहसील के पास स्थित विवाहघर में निजी चैनल द्वारा महापौर चुनाव को लेकर बहस कराई जा रही थी। बहस में प्रत्याशी तो शामिल नहीं थे, लेकिन उनके प्रतिनिधि यहां अपने विचार रख रहे थे। बहस के दौरान भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा की दोनों दलों के कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था हो गए और मारपीट करने लगे। विवाद होते देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में विवाह घर से दोनों पक्षों के लोग भी चले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद विधायक राजीव सिंह, मेयर प्रत्याशी रामतीर्थ  सिंघल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने कोतवाली का घेराव किया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी वीके तिवारी कई थानों का फोर्स लेकर पहुंचे और भाजपाइयों को समझाबुझाकर शांत किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मेयर पद के प्रत्याशी नरेंद्र झा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

‘आप’ नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली पुलिस ने टहरौली निवासी राजकुमार की तहरीर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र झा, इनके छोटे भाई, शफीक खान, अजहरुद्दीन, अरमान, अली अजगर खान, गुड्डू खान, शेर पठान, त्रिलोकी यादव, अजय सिंह, रामबाबू, सतीश कुशवाहा, राजू चौधरी, संतोष झा, बंटी यादव, सोनू यादव, रवींद्र झा, छत्रपाल सिंह व तीस अज्ञात पर धारा 395, 323, 504, 506, 34 आईपीसी व 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र झा ने भी कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है। देर रात तक वह समर्थकों के साथ कोतवाली में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed