फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police seached to make fake account creater

छात्रा का फर्जी अकाउंट बनाने वाले आरोपी की तलाश शुरू

Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police seached to make fake account creater
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एक छात्रा का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। साइबर सेल ने पड़ताल कर छात्रा का अकाउंट भी खंगाला है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र में रहने वाली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने पिछले सप्ताह नवाबाद पुलिस को बताया था कि किसी ने उसके नाम का फर्जी अकाउंट बना लिया था। असली अकाउंट से फोटो चोरी करने के बाद फर्जी अकाउंट में डाल दिया था। इसके बाद कई दोस्तों को जोड़ने के बाद अश्लील फोटो डाल दीं और उसका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया था। मोबाइल नंबर पर कई युवकों के फोन आने की बाद जानकारी मिली थी। इसके बाद फर्जी अकाउंट को देखकर छात्रा घबरा गई थी। छात्रा की शिकायत पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसपी देहात राहुल मिठास ने नवाबाद पुलिस को निर्देश दिए हैं। हरकत में आई पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed