फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police saved the life of a farmer leader who suffered a heart attack.

Jhansi News: पुलिस ने दिल का दौरा पड़े किसान नेता की जान बचाई

Mon, 28 Sep 2026 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police saved the life of a farmer leader who suffered a heart attack.
गरौठा। किसान नेता अरविंद्र मिश्रा उर्फ अब्बू महाराज को कोतवाली में शाम सात बजे दिल का दौरा पड़ा। गिरने पर प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र मिश्रा ने उन्हें कृत्रिम सांस दी। अन्य पुलिसकर्मियों ने भी मुंह से मुंह श्वसन दिया, जिससे उनकी हालत सुधरी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उनकी हालत में सुधार है। रावेंद्र मिश्रा, एसआई मदन पाल और लक्ष्मीनारायण पांडेय के इस कार्य की नगरवासियों ने प्रशंसा की। नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा और सभासदों ने उन्हें नगर पंचायत कार्यालय में सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों को शॉल, श्रीफल और रानी लक्ष्मीबाई का स्मृतिचिह्न भेंट किया गया। इस मौके पर सभासद दीपक गुप्ता, संजय आर्या, हारुन खान, जगदीश सागर, दृगपाल पटेल, राजेंद्र कुमार, फजल अहमद, हरप्रसाद पटेल, बृजकिशोर मिश्रा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed