{"_id":"58d027454f1c1bb6681a3105","slug":"police-rushed-to-the-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस ने किले पर दौड़ाया जोड़ों को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किले पर दौड़ाया जोड़ों को
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किले पर दौड़ाया जोड़ों को
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सरकार का गठन होने के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अफसरों को कानून व्यवस्था पर सख्त रहने के लिए कहा, तो जिलों तक तुरंत उसका असर दिखने लगा। झांसी में एक्टिव हुए एंटी रोमियो दल ने सोमवार को किले पर पहुंचकर संदिग्ध जोड़ों को दौड़ा लिया। किसी को ताकीद दी तो किसी से कान पकड़वाकर उछक-बैठक लगवाई गई। हालांकि इन तरीकों पर अनेक लोगों ने आपत्ति भी उठाई।
सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने लखनऊ में सुबह ही पुलिस अफसरों को बुलाकर बेहतर कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर अपनी स्पष्ट मंशा बता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षा की भावना का एहसास होना चाहिए तथा जनता के प्रति पुलिस संवेदनशील बने। मुख्यमंत्री की मंशा को समझते ही प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा और डीजीपी जावीद अहमद ने जिलों में तैनात डीएम और एसएसपी के साथ-साथ आईजी, डीआईजी और कमिश्नर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दिए। जिसका तुरंत असर भी दिखा और शहर में एंटी रोमियो दल सक्रिय हो गया।
लड़कियों के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित इस ‘एंटी रोमियो दल’ ने सोमवार को रानी झांसी के किले में छापा मारा और वहां मौजूद जोड़ों से जैसे ही पूछताछ शुरू की, जिससे वहां भगदड़ मच गई। दल को देखकर जोड़े भाग खड़े हुए। प्रशिक्षु महिला सीओ की कमान में गठित किए गए इस एंटी रोमियो दल ने सोमवार को शुरुआत किले से करने के पीछे मंशा यह मानी जा रही है कि किले पर दिनभर भारी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। यह बात दल को किले पर पहुंचते ही दिखी भी। दल ने छापे के दौरान पकड़ में कई प्रेमी जोड़ों को जहां आचरण में सुधार की ताकीद देकर चलता किया, वहीं कुछ युवकों से कान पकड़वाकर उठक-बैठक भी लगवाई। एंटी रोमियो दल की इस कार्रवाई से किले पर दोपहर में हंगामेदार स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
एकांत का उठाते हैं लाभ
किले में रोजाना लगभग दो हजार लोग पहुंचते हैं। इनमें भारी संख्या युवाओं की होती है। दिनभर यहां प्रेमी जोड़े यहां-वहां बैठे देखे जा सकते हैं। किले में कई ऐसे स्थान हैं, जहां किसी की नजर नहीं पड़ती है। इसका युवा नाजायज फायदा उठाने से बाज नहीं आते। किला घूमने आने वाले पर्यटकों को युवा जोड़ों की इन हरकतों की वजह से अक्सर शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ जाता है।
कार्रवाई की आड़ में न हो उत्पीड़न
एंटी रोमियो दल का गठन महिलाओं के साथ होने वाली बदसलूकी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए किया गया है। लेकिन, शहर के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि इस आड़ में युवा जोड़ों का उत्पीड़न न हो, इसका विशेष ख्याल रखना होगा। पहले कई मामलों में यह देखने में आया है कि कार्रवाई के नाम पर युवा जोड़ों की पुलिस ने जमकर छीछालेदर की। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव का कहना है कि साधारण अवस्था में यदि कोई युवक-युवती किसी स्थान पर घूम रहे हैं या बैठे हुए हैं, तो पुलिस उनपर कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। हां, लेकिन युवा जोड़े किसी अप्रिय घटना में संलिप्त हैं तो पुलिस को उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 293, 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर सकती है।