{"_id":"6a8f4e8fa908e21ba709f566","slug":"accused-arrested-for-bringing-20-bottles-of-liquor-from-haryana-jhansi-news-c-11-jhs1019-863151-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हरियाणा से 20 बोतल शराब लेकर आया आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हरियाणा से 20 बोतल शराब लेकर आया आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
झांसी। ट्रेनों और रेलवे प्लेटफार्मों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को हरियाणा मार्का की शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 बोतल शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 13,900 रुपये बताई गई है।
जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को लेकर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन के इंडियन ऑयल डिपो के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग कैंपस में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नरेश कुमार साहू निवासी दतिया गेट बाहर थाना कोतवाली को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में ले लिया। उसके पास से बरामद पिट्ठू बैग से आठ फुल बोतल और एक झोले से 12 हाफ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक सभी शराब की बोतलें हरियाणा मार्का की थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।