{"_id":"6a8f5121fb3f32215b0d8d39","slug":"two-units-at-the-parichha-power-generation-plant-remained-shut-for-hours-due-to-wet-coal-jhansi-news-c-11-jhs1019-863706-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बिजली उत्पादन के पारीछा प्लांट में कोयला गीला होने से दो इकाइयां घंटों रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बिजली उत्पादन के पारीछा प्लांट में कोयला गीला होने से दो इकाइयां घंटों रही बंद
Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
बड़ागांव/झांसी। थर्मल पावर के पारीछा बिजली उत्पादन प्लांट में कोयला गीला होने के कारण यहां की दो उत्पादन इकाइयां कई घंटे बंद रहीं। इससे उत्पादन प्रभावित रहा। यूनिट के अंदर ज्यादा बारिश से पानी भर जाने के कारण यह स्थिति बनी। करीब ढाई सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन बुधवार को नहीं हो सका।
हर रोज पारीछा प्लांट में 900 मेगावाट से ज्यादा बिजली पैदा होती है। मंगलवार और बुधवार को हुई तेज बारिश के के कारण प्लांट में जल भराव हो गया। इसके चलते प्लांट में रखा कोयला गीला हो गया। इससे यहां संचालित 410 मेगावाट की चार नंबर यूनिट में बुधवार की सुबह करीब चार बजे से और 510 मेगावाट की पांच नंबर यूनिट में शाम करीब चार बजे से उत्पादन नहीं हो सका। बताया गया कि जलभराव से निजात दिलाने और बारिश से सुरक्षा के लिए दो माह पहले टेंडर भी हुआ था, लेकिन इस पर काम नहीं हो सका। लिहाजा यह दिक्कत आई। इस बारे में सीजीएम आरएन श्रीवास्तव का कहना है कि फ्लेम फेल्योर के कारण बिजली उत्पादन में बाधा आई है, लेकिन उसे ठीक किया जा रहा है।
.....
इधर शहरी क्षेत्र में बिजली रही गुल
हाइडल पावर हाउस के तहत आने वाले नगर निगम फीडर में ट्रिपिंग के चलते दोपहर में करीब पौन घंटे घंटे बिजली गुल रही। फीडर के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी की सामना करना पड़ा। वहीं रानीमहल पावर हाउस के तहत आने वाले गुरुद्वारा फीडर में भी बारिश के बाद लगातार ट्रिपिंग होने से बिजली करीब 45 मिनट बंद रही। शहर के अन्य इलाकों में भी बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा।