{"_id":"606f708f8ebc3ef10744e509","slug":"police-karmi-janege-camoan-seter-ka-kam-jhansi-news-jhs1927297176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी जानेंगे कमांड कंट्रोल सेंटर का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी जानेंगे कमांड कंट्रोल सेंटर का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी जानेंगे कमांड कंट्रोल सेंटर का काम
झांसी। नगर निगम स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर के कांफ्रेंस हॉल में बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त ने सेंटर के निर्माण और कार्य की समीक्षा की। इस मौके पर नगर आयुक्त ने पुलिसकर्मियों को कमांड सेंटर के संचालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इसके बाद चालान काटने की प्रक्रिया शुरू होगी।
नगर निगम में कमांड कंट्रोल सेंटर के तहत ट्रैफिक सिग्नल का ट्रायल अंतिम चरण में चल रहा है। इसे लेकर नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि कमांड सेंटर का काम पूरा कर लिया गया है। इसके संचालन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। लोग ट्रैफिक सिग्नलों का पालन भी कर रहे हैं। ट्रैफिक सिग्नलों पर दंडात्मक कार्रवाई करने से पहले पुलिस कर्मियों को कमांड सेंटर के संचालन की प्रक्रिया से अवगत कराया जाए। ताकि वे फील्ड में ठीक से काम कर सकें। नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था की रोज निगरानी की जाए। साथ ही लोगों को जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उनको दूर किया जाए। इस मौके पर नगर आयुक्त ने ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने पर झांसी की जनता का आभार जताया। कमांड सेंटर के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कहा कि सारे सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन ठीक से काम कर रहे हैं। कमांड सेंटर से पूरे महानगर पर नजर रखी जा रही है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एस अंबेडकर, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर निशांत समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।