{"_id":"5d2a3a5f8ebc3e6cd05ab009","slug":"police-investigate-socide-case-jhansi-news-jhs1435039121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल रहे कारोबारी की आत्महत्या के ‘राज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल रहे कारोबारी की आत्महत्या के ‘राज’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाले नितिन अग्रवाल उर्फ गोलू (32) के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तीनों मोबाइल खंगाले गए हैं। इनमें र्कई नंबर संदिग्ध मिले हैं, जिनकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह तथ्य भी सामने आ रहा है कि घटना वाले दिन सुबह नितिन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की थी। उधर, शनिवार को नितिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शुक्रवार को थाना सीपरी बाजार स्थित न्यूटन कंपाउंड निवासी विनोद अग्रवाल के पुत्र नितिन ने चमनगंज स्थित अग्रवाल एंड संस हार्र्डवेयर की दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। मौके से मृतक के तीन मोबाइल मिले थे। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मैच के सट्टे में रकम हार जाने के कारण कुछ लोग परेशान कर रहे थे। घटना के तीन चार दिन पहले से ही कुछ लोग मोबाइल पर फोन कर उसे परेशान कर रहे थे। आरोप है कि घटना वाले दिन सुबह कुछ लोगों ने मारपीट भी कर दी थी। इसके बाद तनाव में आकर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई के लिए परिजनों को थानेे बुलाया था, लेकिन मृतक का अंतिम संस्कार होने की वजह से परिजन थाने नहीं आ सके। पुलिस ने मृतक के तीनों मोबाइलों को खंगाला है, जिसमें कुछ नंबर मिले हैं। पुलिस ने उक्त नंबरोें को खंगालकर पड़ताल शुरू कर दी है। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार की वजह से परिजन उनके पास नहीं आ सके। तहरीर के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।