फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police in jda

हंगामें की सूचना पर जेडीए में तैनात रहा पुलिस बल

Sun, 04 Aug 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
police in jda
हंगामे की सूचना पर जेडीए में तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय में एक तकनीकी संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यालय में हंगामा करने की सूचना मिली। इस पर जेडीए कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हालांकि कार्यालय पर विद्यार्थी नहीं पहुंचे।

गौरतलब है कि झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी के द्वारा एक सरकारी तकनीकी संस्थान की छात्राओं से ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ करने व मोबाइल पर अश्लील संदेश करने पर शुक्रवार को सीपरी थाना पुलिस ने एक छात्रा की तहरीर पर जेडीए के अधिशासी अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली थी, कि संस्थान के छात्र-छात्राओं के द्वारा जेडीए कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। खबर लगते ही पुलिस प्रशासन ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए जेडीए कार्यालय में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया था। इस दौरान कार्यालय के मुख्य द्वार से लेकर कार्यालय के अंदर के तक पुलिस के सिपाहियों के साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। हालांकि कार्यालय में किसी प्रकार का प्रदर्शन नहीं हुआ। शाम होते ही पुलिस कर्मियों को हटा लिया गया था। इस संबंध में सीपरी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सुरक्षा के मद्देनजर जेडीए कार्यालय में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed