फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police hands empty in theft in Ashok Sanfran City, even MD was not questioned

Jhansi News: अशोक सनफ्रान सिटी में हुई चोरी में पुलिस के हाथ खाली, एमडी से भी नहीं हुई पूछताछ

Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police hands empty in theft in Ashok Sanfran City, even MD was not questioned
झांसी। महानगर की पॉश कॉलोनियों में शुमार अशोक सनफ्रान सिटी में डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के नौ दिन बीत गए लेकिन, पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी। इस मामले में भुक्तभोगी डॉक्टर ने कॉलोनी के एमडी संतोष मिश्रा, प्रबंधक जगदीश मिश्रा एवं अरूण पाठक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन, पुलिस ने उनसे भी कोई पूछताछ नहीं की। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने से डॉक्टर एवं परिवार के लोग नाराज हैं।
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र भदौरिया परिवार के साथ 12 मार्च को शादी में हिस्सा लेने ओरछा गए थे। वहां से 13 मार्च की सुबह जब लौटे तब दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। बदमाशों ने करीब एक लाख रुपये नकद समेत चार लाख रुपये के जेवरात उड़ा दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके लिए स्वॉट टीम को भी लगाया गया है लेकिन, नौ दिन बीत जाने के बाद भी इसका कोई सुराग नहीं आया। अशोक सनफ्रान, राॅयल सिटी, राधिक आर्चिड, ग्रीन होम सिटी में पिछले दो माह के दौरान सात चोरियां हो चुकीं। इनमें अशोक सनफ्रान सिटी में ही तीन चोरियां हो चुकीं। वहीं, सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलोनी के रखरखाव के लिए हर माह वसूली जाती है मोटी रकम
इन पाॅश कॉलोनियों में रखरखाव के नाम पर हर महीने मोटी रकम वसूली जाती है। स्थानीय लोगोें का कहना है कि हर घर से एक रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से रखरखाव शुल्क वसूला जाता है। हर माह करीब 3 लाख रुपये वसूल होते हैं लेकिन, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होते। पूरी कॉलोनी में निश्चित अंतराल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। यह अभी तक नहीं लगे। अशोक सनफ्रान सिटी में मुस्तरा स्टेशन की ओर से कॉलोनी खुली हुई है। यहां कोई गेट नहीं है। इस वजह से कॉलोनी असुरक्षित है। अन्य कॉलोनियों का भी यही हाल है। किसी भी कॉलोनी में लाइसेंसी सुरक्षा कर्मचारी नहीं लगाए गए है। अकुशल सुरक्षा गार्ड के भरोसे ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed