{"_id":"62113d60435e1f390952e182","slug":"police-force-will-reach-in-just-five-minutes-on-the-information-of-disturbance-jhansi-news-jhs215317724","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी की सूचना पर महज पांच मिनट में पहुंच जाएगा पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी की सूचना पर महज पांच मिनट में पहुंच जाएगा पुलिस फोर्स
विज्ञापन
झांसी। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाई है। कहीं से गड़बड़ी की सूचना मिलने पर रिस्पॉस टाइम पांच मिनट तय किया गया है। मतदान केंद्रों के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मतदान केंद्र के अंदर एवं उसके बाहर की सुरक्षा अर्धसैनिक बलों के हवाले रहेगी जबकि बाहरी सुरक्षा स्थानीय पुलिस फोर्स के जिम्मे रहेगी।
जनपद में 925 मतदान केंद्र के 1739 बूथों पर मतदान होगा। इनकी सुरक्षा के लिए 52 कंपनी अर्ध सैनिक बल समेत 6 हजार पुलिसकर्मियों को गैर जनपद से बुलाया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ वार अर्धसैनिक बल के जवान एवं हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्र के सौ मीटर के बाहर की व्यवस्था स्थानीय पुलिस की रहेगी। पुलिस महकमे ने नियंत्रण के लिहाज से पूरे जनपद को कुल 142 सेक्टरों में बांटा है। इनकी निगरानी को 22 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय रखने को सीओ रैंक के आठ सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इनके अलावा सभी वरिष्ठ पुलिस अफसर पूरे समय गश्त करते रहेंगे। रिजर्व में करीब डेढ़ हजार पुलिस बल रखा गया है। प्रत्येक थाने वार मोबाइल पुलिस टीम भी तैनात की गई है। कहीं से गड़बड़ी की सूचना मिलते ही निकटतम पुलिस बल को पांच मिनट के भीतर यहां पहुंचना होगा।
ड्रोन से होगी क्रिटिकल एवं वल्नरेबल बूथों की निगरानी
जनपद के 196 क्रिटिकल एवं सभी 19 वल्नरेबल बूथों की ड्रोन से निगरानी होगी। जनपद में सर्वाधिक सात वल्नरेबल बूथ सदर सीट पर चिन्हित हैं। यहां प्राथमिक विद्यालय मैरी भाग एक एवं दो, ओरिएंटल कॉलेज छनियापुरा, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कोछा भांवर, वीरागंना झलकारी बाई इंटर कॉलेज अंदर, बाहर ओरछा गेट, भगवंतपुरा एवं भट्टागांव शामिल हैं। बबीना विधानसभा में पूर्व माध्यामिक विद्यालय बुढ़पुरा भाग एक एवं दो, उत्तर माध्यामिक विद्यालय पालर भाग एक एवं दो, प्राथामिक विद्यालय लकारा भाग एक एवं दो वल्नरेबल बूथ हैं। मऊरानीपुर में प्राथमिक विद्यालय खिसनी खुर्द, उत्तर माध्यामिक विद्यालय रानीपुर भाग एक, प्राथमिक विद्यालय अक्सेनव, प्राथमिक विद्यालय लारौन भाग एक एवं उत्तर माध्यामिक विद्यालय उजयान बरूआसागर शामिल हैं। गरौठा में महज प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर स्टेट ही वल्नरेबल बूथ माना गया है।
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मतदान के लिए मतदाताओं को कोई परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा गया है। गड़बड़ी फैलाने वालों को पहले से ही चिन्हित करके उनको पाबंद कर दिया गया है। शांतिपूर्ण मतदान में खलल पैदा करने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपटा जाएगा।
शिवहरी मीना
एसएसपी