फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police engaged in search of thieves who attempted theft in Pratham UP Gramin Bank, started interrogation after detaining the suspects

Jhansi News: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में हुए चोरी का प्रयास करने वाले चोरों की तलाश में जुटी पुलिस, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की शुरू

Thu, 13 Jul 2023 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of thieves who attempted theft in Pratham UP Gramin Bank, started interrogation after detaining the suspects
सीओ सदर और शहर कोतवाली ने देर रात्रि ग्राम दैलवारा में पहुंचकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में हुए चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस की टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बुधवार की रात्रि को सीओ सदर व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम दैलवारा में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बता दें कि 10 जुलाई की रात्रि ग्राम दैलवारा में स्थित प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक के शटर का ताला काटकर चोरी करने का प्रयास किया था। चोरी के प्रयास की जानकारी 11 जुलाई की सुबह तब हुई थी जब कर्मचारी बैंक पहुंचे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला था। लेकिन कैमरे में कुछ भी स्पष्ट दिखाई नहीं दिया था। बैंक में चोरी का प्रयास होने की घटना को पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और कोतवाली पुलिस को चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और गांव में पहुंचकर लोगों से जानकारी एकत्रित की थी। जिसके बाद पुलिस के रडार पर कुछ संदिग्ध आए थे। इन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं बुधवार की देर रात्रि क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ग्राम दैलवारा पहुंचे और सड़क पर मिलने वाले लोगों से अावश्यक पूछताछ की। इसके साथ उन्होंने गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

----------
लूट के खुलासे में जुटी पुलिस टीमें ले रही टेक्नीकल मदद
हाईवे पर ग्राम पड़वा निवासी राहुल अहिरवार के साथ 9 जुलाई की रात्रि को बाइक पर लिफ्ट लेने के बहाने से चाकू की नाेंक पर लूट की वारदात हुई थी। जिसके खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस टीमें गठित की है। पुलिस टीमों ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के लिए झांसी गई थी। लेकिन कुछ सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद सर्विलांस टीम ने घटना का खुलासा करने के लिए टेक्नीकल जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को टेक्नीकल जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इन सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच को दिशा देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस टीमों ने पूर्व में लूट की वारदातों में शामिल कुछ बदमाशों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed