फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police could not reach the miscreants even after 36 hours of discovering their identity

Jhansi News: हुलिया पता चलने के 36 घंटे बाद भी बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Tue, 17 Oct 2023 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police could not reach the miscreants even after 36 hours of discovering their identity
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पृथ्वीपुर से अगवा हुए दोनों शिक्षकों ने पुलिस को चारों बदमाशों के हुलिए बता दिए। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगीं हैं लेकिन, करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस इन बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी।

छानबीन में पुलिस को मालूम चला है कि कार बदमाशों ने किराए पर ली थी। वारदात से पहले ही उन्होंने पृथ्वीपुर के एक पेट्रोल पंप में गाड़ी में डीजल डलवाया। इस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाशों का हुलिया आ गया। पुलिस उसके आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। बता दें, सोमवार सुबह करीब सात बजे ललितपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षक आशीष वर्धन चतुर्वेदी एवं संदीप कुमार रिछारिया को पृथ्वीपुर में अछरू माता मंदिर तिराहे से अगवा कर लिया गया था। बदमाश दोनों शिक्षकों को वहां से करीब 90 किलोमीटर दूर टहरौली के बरौल गांव तक ले आए। यहां पुलिस के पहुंच जाने पर बदमाश शिक्षकों को छोड़कर भाग निकले। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मध्य प्रदेश पुलिस की मदद की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed