फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police came to datiya

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में दतिया पहुंची टीम

Mon, 03 Feb 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
police came to datiya
झांसी। थाना बबीना के मुरारी गांव में दो भाइयों को क्रेटा कार से कुचलकर मार देने की घटना में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एमपी के दतिया जिले में डेरा जमा लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। इस घटना में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

30 जनवरी को मुरारी गांव में विवाद के बाद रोहित उर्फ छोटू ने क्रेटा कार से कुचलकर नीरज व विवेक को मार डाला था। पुलिस ने इस मामले गांव के पुरुषोत्तम उर्फ पतरोल, अरविंद उर्फ चिकना, रोहित उर्फ छोटू, सुखदेव, प्रद्युम्न, सूरजभान, सुनील भार्गव, रेखा, हरकुंवर व ऊषा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित उर्फ छोटू को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में लोकेशन मिलने के बाद टीम रवाना हो गई। पुलिस टीमों ने कई संभावित इलाकों में दबिश भी दी है। सीओ सिटी केवी अशोक ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed