फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrested the accused of raping a minor

Jhansi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of raping a minor

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार मालवीय निवासी सीहोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि किशोरी को अगवा कर लिए जाने के आरोप में उसके परिजनों ने वर्ष 2023 में प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद से पुलिस किशोरी का पता लगा रही थी। छानबीन में किशोरी के इंदौर में होने की बात मालूम चली। पुलिस के पहुंचने पर मालूम चला कि किशोरी की मौत हो गई। राजकुमार से उसके शादी कर लिए जाने की बात पता चली। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम तलाश करते हुए राजकुमार तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि किशोरी जिस युवक के साथ घर से भागी थी, उसने उससे शादी न करके अपने दोस्त हेमराज के हवाले कर दिया था। हेमराज की मौत के बाद उसने शादी कर ली। शादी के वक्त वह नाबालिग थी। इसके चलते राजकुमार पर भी पुलिस ने दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम में उपनिरीक्षक रविकांत शुक्ला, नफीस अहमद, आलोक कटियार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed