{"_id":"6490a6b4d8988f91b6001604","slug":"police-arrested-the-accused-of-killing-the-young-man-jhansi-news-c-11-1-knp1023-119001-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवक की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवक की हत्या के आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने गांव के बाहर से चारों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
झांसी। बबीना इलाके में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के चारों आरोपियों को गांव के बाहर से पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद चारों को जेल भेज दिया गया।
बबीना निवासी भारत उर्फ गोलू यादव की रविवार रात में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसकी भनक उसके पति लाल सिंह एवं उसके अन्य परिजनों को लग गई। पति ने दरवाजे बंद करके अन्य लोगों को भी बुला लिया। इन लोगों ने गोलू की बुरी तरह पिटाई की। पिटाई से गोलू अधमरा हो गया। उसे सड़क पर ही फेंक दिया। पुलिस घायल गोलू को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोलू के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने लाल सिंह परिहार, उसकी पत्नी, पिता शिवनारायण एवं भाई पुष्पेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्या के बाद से सभी आरोपी गांव से भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सभी को गांव के बाहर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक पूछताछ में इन लोगों ने घटना में शामिल होने की बात मानी। लिखा-पढ़ी के बाद इन चारों को जेल भेज दिया गया।