फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrested four bookies involved in betting on IPL

Jhansi News: पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल में सट्टा खिला रहे चार सटोरिये

Sat, 05 Apr 2025 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four bookies involved in betting on IPL

विज्ञापन


झांसी। शुक्रवार देर-रात कोतवाली पुलिस ने सागर खिड़की मछली मंडी रोड के पास एक घर में छापा मारकर चार सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन समेत 50 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की भनक लगने पर तीन सटोरिये चकमा देकर भाग निकले। पुलिस उनको तलाश रही है।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, शनिवार रात सागर खिड़की स्थित आकाश के घर से सट्टेबाजी का संचालित होने का पता चला। पुलिस के पहुंचने पर रविंद्र साहू निवासी छनियापुरा, बृजेश अहिरवार, अभिषेक अहिरवार एवं प्रवीण सिंह निवासी बाहर सैंयर गेट पकड़े गए। पूछताछ में इन लोगों ने धर्मेंद्र साहू के साथ मिलकर काम करने की बात कुबूल की। बता दें, धर्मेंद्र साहू के गिरोह का कुछ दिन पहले ही स्वॉट और सीपरी बाजार पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। उसके बाद से पुलिस धर्मेंद्र साहू को तलाश रही है। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाल समेत उपनिरीक्षक अशोक कुमार, विवेक तोमर, दीपक जाट, मुकेश कुमार शामिल रहे। ब्यूरोꍰ
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed