फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police arrested 16 Gamblers

पुलिस ने छापा मारकर 16 जुआरियों को दबोचा

Tue, 06 Aug 2019 08:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
police arrested 16 Gamblers
पुलिस ने छापा मारकर 16 जुआरियों को दबोचा
विज्ञापन

झांसी। रक्सा क्षेत्र में पुलिस ने सीओ सदर के नेतृत्व में छापा मारकर 16 जुआरियों को पकड़ लिया। जबकि कई लोग भागने में सफल रहे। जुआरियों के पास से एक लाख से अधिक की नकदी व आठ बाइकें बरामद की गईं।

पुलिस अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि रक्सा क्षेत्र के काली पहाड़ी स्थित मडीला सरकार के पास भूरे के खेत में बने कमरे में जुआ चल रहा है। रोज दर्जनों लोग जुआ खेलने आते हैं। हजारों रुपये की जीत हार की बाजी लग रही है। इससे आसपास के गांव वाले भी परेशान हैं। इस सूचना पर एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देश व सीओ सदर संग्राम सिंह के नेतृत्व रक्सा पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस के आने का पता लगते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करके 16 जुआरियों को पकड़ लिया। इनके नाम सीपरी बाजार क्षेत्र के होटल हाइवे के पीछे निवासी अजय कुशवाहा, ताज कंपाउंड निवासी रहीश उर्फ पप्पू, गब्बर, मसीहागंज निवासी भूरा, आजादगंज निवासी प्रमोद साहू, इतवारी गंज निवासी अनवर, ताज कंपाउंड निवासी साबिर, कोतवाली क्षेत्र के शांति भवन मंडी रोड निवासी मोहम्मद इरफान, अंदर उन्नाव गेट निवासी अकबर, साबिर, अंदर भांडेरी गेट निवासी फारूख, शिवाजी नगर निवासी सिराज, बाहर भांडेरी गेट निवासी जब्बार, अंदर भांडेरी गेट निवासी मुख्तार, बाहर भांडेरी गेट निवासी जुबराइल व पाली पहाड़ी निवासी संजू हैं। पुलिस ने मौके से 1.17 लाख रुपये बरामद किए। आठ बाइकें भी बरामद की गईं। टीम में प्रभारी निरीक्षक रूप कृष्ण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मुनेंद्र पाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अदील अहमद, विनय कुशवाहा, अमित कुमार पांडे, अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, लाल सिंह, गोविंद सिंह, राकेश कुमार, प्रियलता, सीताराम शुक्ला शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed