फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PNG will reach twenty five thousand houses in the metropolis, the hassle of cylinders will end

महानगर में पच्चीस हजार घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, खत्म होगी सिलिंडर की झंझट

Fri, 24 Jun 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
PNG will reach twenty five thousand houses in the metropolis, the hassle of cylinders will end
झांसी। महानगर में पाइपलाइन गैस परियोजना का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) ने लोगों की रसोई तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के लिए काम तेज कर दिया है। फिलहाल दो हजार घरों तक पीएनजी पहुंच रही है लेकिन मार्च 2023 तक पच्चीस हजार घरों तक गैस पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जहां पाइपलाइन नहीं डली है वहां तेजी से डाली जा रही है।
विज्ञापन

महानगर में करीब डेढ़ साल पहले पाइपलाइन गैस परियोजना का काम शुरू किया गया था। अब तक सीपरी बाजार, ब्रह्मनगर, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर, आवास विकास, लहरगिर्द, राजगढ़, एल्डिको कॉलोनी में रहने वाले लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अब परियोजना को सदर क्षेत्र में विस्तार देने की तैयारी है।
विज्ञापन

वहीं, महानगर में भी पुराने इलाके में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि उनको प्रोजेक्ट के तहत महानगर के हर घर में गैस कनेक्शन देना है। कंपनी अभी दो हजार घरों को गैस सप्लाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर से पड़ेगी आधी कीमत
कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सिलिंडर की कीमत 1037 रुपये है। वहीं पीएनजी सस्ती पड़ रही है। पीएनजी का एक परिवार का औसत मासिक खर्च 12 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर होता है। मौजूदा समय में पीएनजी की कीमत 49 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है। इस हिसाब से पीएनजी का मासिक बिल करीब 600-700 रुपये के आसपास पड़ेगा। ऐसे में लगभग 27 हजार परिवारों का रसोई गैस का खर्च आधा हो जाएगा।
----------
महानगर की संकरी गलियों के लिए बना रहे योजना
महानगर की संकरी गलियों में पाइपलाइन बिछाना बड़ी मशक्कत का काम है। इसके लिए टीम प्लान तैयार कर रही है। महानगर की तंग गलियों में सर्वे का काम चल रहा है। जल्द ही यहां खुदाई की जाएगी।
---------------
छह हजार में मिलेगा कनेक्शन
गैस कनेक्शन लेने के लिए छह हजार रुपये सिक्योरिटी जमाकर उपभोक्ता कनेक्शन ले सकता है। जिसमें 15 मीटर जीआई पाइप, रेगुलेटर, बॉल्व और मीटर उपलब्ध कराया जाता है।

झांसी महानगर में पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के लिए कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है। काम काफी तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी घरों में कनेक्शन देकर सप्लाई चालू कर दी जाएगी। - नवीन सिंह, सीनियर मैनेजर, सीयूजीएल, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed