फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM laid the foundation for the reconstruction of Jhansi station, Jhansi station will be state-of-the-art for fifty years

Jhansi News: पीएम ने रखी झांसी स्टेशन के पुननिर्माण की नींव, पचास साल के लिहाज से अत्याधुनिक होगा झांसी स्टेशन

Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
PM laid the foundation for the reconstruction of Jhansi station, Jhansi station will be state-of-the-art for fifty years
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन समेत मंडल के तीन स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। स्टेशन अगले पचास साल की जरूरत के लिहाज से तैयार कराए जाएंगे। झांसी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में करीब 477.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेल अफसरों के मुताबिक अगले छह माह के भीतर डीपीआर तैयार करने के बाद निविदा प्रक्रिया आरंभ कराई जाएगी। इसके बाद यहां निर्माण कार्य आरंभ कराया जाएगा।
झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में सजे विशाल पंडाल में दिल्ली से सीधे प्रसारण का इंतजाम किया गया था। पंडाल के भीतर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट के जरिए पुनर्विकास कार्यों का जैसे ही शिलान्यास किया, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। पीएम मोदी ने अमृत स्टेशनों के विकास की वजह बताते हुए इनके जरिए शहर को आधुनिक बनाने के साथ ही उसको विकसित करने में मदद मिलने की बात कही। सांसद अनुराग शर्मा ने अगले 50 साल की जरूरत को पूरा करने के लिहाज से पुनर्विकसित हो रहे झांसी स्टेशन को बुंदेलखंड के विकास के लिए अहम बताया। कहा कि स्टेशन आधुनिक होने से यात्रियों को भी सहूलियत होगी। केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने इसे पूरे बुंदेलखंड के लिए उपहार बताया। इसके पहले विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदर विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर लाल राजपूत, पावर ग्रिड निदेशक रामनरेश तिवारी, अपर मंडल रेल प्रबंधक आरडी मौर्या, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन समेत वरिष्ठ रेल अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन



झांसी स्टेशन पर यह अहम कार्य कराए जाएंगे
- स्टेशन के भीतर 36 लिफ्ट एवं 19 एस्केलेटर्स तैयार कराए जाएंगे
- स्टेशन में 6093 यात्रियों की जगह 17061 की क्षमता होगी
- 298 यात्रियों वाले एसी लाउंज की सुविधा
- स्टेशन के भीतर गाड़ियों के चार्जिंग प्वांइट बनाए जाएंगे


दूसरे चरण में विकसित होंगे बबीना और मऊरानीपुर स्टेशन
पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में बबीना, मऊरानीपुर समेत बेलाताल, कालपी, कुलपहाड़, निवाड़ी, तालबेहट, एट, हमीरपुर रोड, कोंच एवं शनिचरा स्टेशन को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed