{"_id":"65ee2bda0aa80bca3c04a794","slug":"players-from-10-divisions-of-the-state-will-show-their-strength-in-handball-jhansi-news-c-360-1-jh11003-104325-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हैंडबॉल में दम दिखाएंगे प्रदेश के 10 मंडलों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हैंडबॉल में दम दिखाएंगे प्रदेश के 10 मंडलों के खिलाड़ी
Mon, 11 Mar 2024 03:23 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खेल निदेशालय के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सोमवार को ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 13 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगीं।
प्रतियोगिता में लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, मुरादाबाद एवं झांसी मंडल की टीम के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश हैंडबाल संघ की ओर से 12 रेफरी भेजे गए हैं।
वहीं स्टेडियम प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह ग्यारह बजे होगा। उद्धाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम मुख्य अतिथि व भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदीप सरावगी, उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।