फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Played Holi of flowers when it rained.

रंग बरसे पर खूब थिरके, खेली फूलों की होली

Sat, 26 Mar 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Played Holi of flowers when it rained.
झांसी। अमर उजाला और मां इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स की ओर से शुक्रवार को श्रीराधिका मंडपम में हुए होली मिलन समारोह में रंग बरसे गीत पर दर्शक खूब थिरके। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई। साथ ही कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गीतकार अरमान ने भोले ओ भोले, हाल क्या है दिलों का और महबूब मेरे गीत सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। रंग बरसे गाने पर ही दीपा यादव और अभिषेक ने डांस की प्रस्तुति दी। सरस्वती वंदना के गीत पर राहुल, इम्मी, विशाल, राघव, अनिकेत, सुमन यादव ने मां ओ मेरी मां गीत पर प्रस्तुति दी। इस दौरान पांच लकी ड्रॉ भी निकाले गए। निशा कंचन को प्रथम पुरस्कार में एलईडी टीवी, भरत कुमार को द्वितीय पुरस्कार में फ्रिज, अमन को तृतीय पुरस्कार में वॉशिंग मशीन, सुरेंद्र सिंह को चतुर्थ पुरस्कार में कूलर और संजय वर्मा को पंचम पुरस्कार में ओवन दिया गया। मुख्य अतिथि एसआरआई दतिया के शांतनु अग्रवाल और गोविंद मसाले के सेल्स हेड बृजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। मां इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर के संचालक एडवोकेट ओपी यादव व आनंद यादव ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। इनके अलावा अजय सिजेरिया, सत्यम साहू, रेजवुड ग्रुप के नवीन, होमसेंस के राजेंद्र गुप्ता, न्यू देहली चाट के सत्यम साहू, एप्रा मिल्क से अमिताभ नगरिया, डॉ. रघुवीर चौधरी, ओपी चौधरी, मेड किचन से दीपक, पीयूष नायक, नव्या चेन एंड ज्वैलर्स सृजन, मनोज अग्रवाल, कपिल कंचन, डॉ. राजेंद्र सोनी, दीप्ती अग्रवाल, भावना अग्रवाल, लक्ष्मी, अनामिका, मनमोहन मनु मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे कार्यक्रम के प्रायोजक
गोविंद मसाला व एसआरआई दतिया एवं इंटरटेंमेंट पार्टनर रेवोल्यूशन डांस एकेडमी और वेन्यू पार्टनर श्री राधिका मंडपम और सह प्रायोजक डॉ. रघुवीर सिंह चौधरी, ब्राइडल ड्रीम ब्यूटी सैलून, होम सेंस, रेजवुड ग्रुप, संदीप सरावगी, कमला इंफ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, हार्डवेयर शॉपी, प्रतीक्षा मेकअप स्टूडियो, एप्रा मिल्क, सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट, न्यू देहली चाट भंडार खण्डेराव गेट, रामसेवक स्वीट्स एलवीएम मार्केट, द मेड किचिन, न्यू जींस ज्वाइंट एंड सिजरिया सेल्स कॉर्पोरेशन कार्यक्रम के प्रयोजक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed